
Pakistan Cricket Fans Reaction: वैसे तो जब भी इंडिया पाकिस्तान का मैच होता है, हर बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मुंह की खानी पड़ती है। लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को हुए मुकाबले में पाकिस्तान को ऐसी करारी हार मिली कि इसका दुख पाकिस्तान में खूब मनाया जा रहा है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ फैंस खूब रो रहे हैं, तो कई ऐसे हैं जो कह रहे हैं कि हमें बाबर से नफरत हो गई है। आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो, जिन्हें देखकर आपकी हंसी भी निकल जाएगी...
फेसबुक पर Youngsters Ki Vynz and Youngsters Vlog नाम से बने पेज पर पाकिस्तानी अवाम का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में कई सारे पाकिस्तानी फैंस एक लैपटॉप पर मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही पाकिस्तान के दो विकेट गिरे, इन्होंने अपना सिर पकड़ लिया और कहने लगे कि इससे अच्छा तो मैच बॉयकॉट ही कर देते। इसके बाद जब कप्तान सलमान आगा आउट हुए तो सबके चेहरे लटक गए, कई तो गुस्से से आग बबूला भी हो गए।
और पढ़ें- IND vs PAK 5 Shameful Records: ये 3 खिलाड़ी बने 'काल', पाकिस्तान के नाम जुड़ गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड्स
फेसबुक पर एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय फैंस जीत के बाद जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। तो दूसरी ओर एक शख्स जो पाकिस्तान का झंडा अपने मुंह पर बनाया हुआ है, वो जोर-जोर से रो रहा है और कह रहा है कि आप लोगों को जश्न मनाना है खूब मानो, लेकिन मुझे चैन से रोने तो दो। सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
इतना ही नहीं कई पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा तो इतना बढ़ गया कि उन्होंने ये तक कह दिया कि हमें पाकिस्तान के स्टार प्लेयर बाबर आजम से नफरत हो गई है। बता दें कि बाबर एक समय में T20 के बेस्ट प्लेयर माने जाते थे, लेकिन इस मैच में उनके बल्ले से केवल पांच रन निकले। इसके बाद पाकिस्तानी आवाम गुस्से से आग बबूला हो गई।
ये भी पढ़ें- Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs PAK T20 Match Result: कल का मैच कौन जीता? भारत बनाम पाकिस्तान
भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज मुकाबले की बात करें, तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के आर. प्रेमदासा मैदान की पिच पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में केवल 114 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हो गए, सैम अयूब ने पहली गेंद पर छक्का जरूर लगाया, लेकिन दूसरी गेंद में वो भी चलता हुए। इसके अलावा कप्तान सलमान आगा ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन बनाएं। वहीं, उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन बाकी की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जिसके चलते 18 ओवर में ही पूरी टीम आउट होकर केवल 114 रन ही बना पाई।