
Pakistan Shameful Records: टी20 वर्ल्ड कप में इस बार भारत-पाकिस्तान के मैच का रिजल्ट एकदम एकतरफा निकला। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट की सबसे शर्मनाक हारों में से एक बन गई। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ढेर हो गई।
ईशान किशन
जब भारत को पहला झटका जल्दी लग गया और अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हो गए, तब लगा कि शुरुआत खराब हो गई है। लेकिन ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली और 40 गेंद में 77 रन ठोक दिए। यह पारी मैच की दिशा बदलने वाली साबित हुई। तिलक वर्मा के साथ उनकी 87 रन की पार्टनरशिप ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो उन्हें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ही ओवर में दो बड़े विकेट निकालकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। सईम अयूब और कप्तान सलमान आगा को जल्दी आउट करके उन्होंने मैच वहीं खत्म कर दिया।
हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या ने नई गेंद से भी विकेट लिया और आखिर में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान तारिक को बोल्ड कर मैच खत्म किया। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट लिए और पाकिस्तान को पूरी तरह हार की ओर ढकेल दिया।
इसे भी पढ़ें- IND vs PAK T20 Match: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकडा भी नहीं छू पाए
इसे भी पढ़ें- IND vs PAK: ईशान की आंधी, हार्दिक-बुमराह-अक्षर-वरुण की चौकड़ी, 10 PHOTO में पाकिस्तान पर भारत की जीत के खास लम्हे