फिर ICC चेयरमैन बने जय शाह, जानें कितनी है संपत्ति? बिजनेस से लेकर सैलरी तक की पूरी डिटेल्स

Published : Nov 16, 2026, 11:40 AM IST
Jay Shah Net Worth in Rupees

सार

ICC Chairman Jay Shah Net Worth: जय शाह एक बार फिर आईसीसी के चेयरमैन बनाए गए हैं। जानें ICC चेयरमैन की कमाई, बिजनेस, घर, कार कलेक्शन और सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी।

Jay Shah Net Worth in Rupees: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह एक बार फिर चर्चा में हैं। क्रिकेट प्रशासन में अहम जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ और लाइफस्टाइल को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी रहती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में जय शाह की अनुमानित नेटवर्थ करीब 124 करोड़ रुपये बताई गई है। आइए जानते हैं जय शाह की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में...

कितनी है जय शाह की कुल संपत्ति?

इकोनॉमिक टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया की अगस्त 2024 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय शाह की अनुमानित नेटवर्थ करीब 124 करोड़ रुपये बताई गई थी। हालांकि, उनकी ओर से सार्वजनिक रूप से संपत्ति का ब्योरा जारी नहीं किया गया है।

और पढे़ं- 'रामायण' देखने पहुंचे अमित शाह: बेटे जय शाह भी साथ; थिएटर से बाहर आते ही वायरल हुआ वीडियो

बिजनेस से भी जुड़ा है जय शाह का नाम

आईसीसी की जिम्मेदारी मिलने से पहले जय शाह कारोबारी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह टेंपल एंटरप्राइज में डायरेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा, कुसुम फिनसर्व में उनकी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की बात भी रिपोर्ट्स में कही गई थी। हालांकि, बाद में बताया गया था कि अक्टूबर 2016 में इस कंपनी की व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर दी थीं।

कैसा है जय शाह का घर और कार कलेक्शन?

ICC चेयरमैन मुख्य रूप से गुजरात के अहमदाबाद में रहते हैं और कामकाज के सिलसिले में अहमदाबाद और मुंबई के बीच आते-जाते रहते हैं। हालांकि, उनके घर की सही कीमत और संपत्ति का आधिकारिक ब्योरा सार्वजनिक नहीं है। उनके कथित कार कलेक्शन में करीब 9.50 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटली मुलसाने, लगभग 4.40 करोड़ रुपये की फेरारी 488, 3.02 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर LWB ऑटोबायोग्राफी, 2.08 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज, 1.12 करोड़ रुपये की वोल्वो XC90 और करीब 31.45 लाख रुपये की टाटा हैरियर ईवी शामिल है।

ICC चेयरमैन के तौर पर कितनी मिलती है सैलरी?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन को कोई तय मासिक या सालाना सैलरी नहीं मिलती है। यह एक मानद पद होता है। वेतन के बजाय चेयरमैन और बोर्ड के सदस्यों को आधिकारिक बैठकों, दौरों और कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दैनिक भत्ता और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें बिजनेस क्लास या फर्स्ट क्लास में हवाई यात्रा और होटल में ठहरने जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ: सीरीज जीतते ही बदले गौतम गंभीर के सुर, गेंदबाजों को लेकर क्या बोल गए हेड कोच?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट की जंग, जानें- कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां होगा लाइव टेलीकास्ट