
IND vs NZ Test Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट की बारी है। वनडे सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय फैंस की नजरें जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत पर रहेंगी। दोनों खिलाड़ी इस मुकाबले से टीम में वापसी कर सकते हैं। शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार, 19 नवंबर 2026 से शुरू होगा। यह मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। पांच दिन का यह टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक होगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए क्राइस्टचर्च पहुंचेंगी। यह मुकाबला 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक हेगले ओवल में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के अनुसार पहला टेस्ट सुबह 11 बजे शुरू होगा। भारत में रहने वाले क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को सुबह 3:30 बजे से देख सकेंगे। सीरीज के दोनों टेस्ट मैचों का समय एक जैसा रहेगा।
भारत में इस टेस्ट मैच का सीधा टेलीकास्ट Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2019-20 के बाद पहली बार है। दोनों टीमों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2024 में भारत में खेली गई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। यह तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत का पहला क्लीन स्वीप था। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की धरती पर बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।