Champions Trophy 2025 Prize Money: विश्वविजेता टीम इंडिया पर हुई पैसों की बौछार, कीवी भी बन गए मालामाल, पाकिस्तान को मिला दान

Published : Mar 10, 2025, 12:15 AM IST
team india

सार

Champions Trophy 2025 Prize money: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया और खिताब जीत लिया। जीतने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बौछार हुई है। 

ICC Champions Trophy 2025 Prize money: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 252 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया, जिसके जवाब में मेन इन ब्ल्यू ने 1 ओवर शेष रहते ही मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत पहली बार 2002 ज्वाइंट चैंपियन बना था, उसके बाद धोनी की कप्तानी में 2013 में ट्रॉफी उठाई और अब रोहित शर्मा ने यह करनामा कर दिया।

चैंपियन भारतीय टीम पर हुई पैसों की बरसात, कीवियों की भरी झोली

8 साल के बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने के बाद भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। जिसके बाद टीम इंडिया के ऊपर पैसों की बरसात हो गई है। इस टूर्नामेंट के फाइनल विजेता को 19.48 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। डॉलर में यह आंकड़ा देखें, तो 2.24 मिलियन होता है। उसके अलावा रनर अप रही न्यूजीलैंड की टीम को भी 9.47 करोड़ रुपए की धनराशि मिली है। यह डॉलर में 1.12 मिलियन होती है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा पहले ही इस इवेंट के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है।

सेमीफाइनल और ग्रुप स्टेज पर फिनिश करने वाली टीमें भी मालामाल

भारत और न्यूजीलैंड के अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम को 4.48 करोड़ यानि 5,60,000 डॉलर दिए गए हैं। ग्रुप स्टेज में भी हारने वाली टीमों के ऊपर पैसों की बौछार की गई है। पांचवे स्थान पर अफगानिस्तान और छठे नंबर पर बांग्लादेश को 3.40 करोड़ यानि 3,50,000 डॉलर दिए गए। इसके अलावा जीत का खाता नहीं खोलने वाली टीम पाकिस्तान और इंग्लैंड को 1.22 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। डॉलर में यह 1,40,000 हो जाएगी।

 

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL