ODI World Cup 2023 से मालामाल हुआ भारत, ICC ने बताया हुई कितनी कमाई

Published : Sep 11, 2024, 08:20 PM IST
Rohit Sharma world cup 2023

सार

2023 के एकदिवसीय विश्व कप ने भारत को न केवल क्रिकेट के मैदान में बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ी सफलता दिलाई है। ICC की रिपोर्ट के अनुसार, इस आयोजन से भारत को 11,637 करोड़ रुपए की आय हुई है, जिसमें पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खेल डेस्क। 2023 में भारत में हुए एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप (ODI World Cup 2023) में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने सभी को प्रभावित किया। मैदान से बाहर भी इस आयोजन से भारत को बड़ा लाभ हुआ है।

ICC (International Cricket Council) ने दावा किया है कि ODI World Cup ने भारत में बड़े पैमाने पर असर डाला है। ICC के रिपोर्ट ICC Men's Cricket World Cup 2023 Delivers Economic Boost to India में कहा गया है कि इस आयोजन से भारत को 1.39 बिलियन डॉलर (करीब 11,637 करोड़ रुपए) की आमदनी हुई है। पर्यटन के क्षेत्र को इससे भारी लाभ हुआ है।

भारत में हुआ अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय विश्व कप

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में अक्टूबर-नवंबर 2023 में आयोजित यह मेगा इवेंट अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय विश्व कप था। ICC के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, "ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ने क्रिकेट की आर्थिक ताकत को दिखाया है। इससे भारत को 11,637 करोड़ रुपए का आर्थिक लाभ हुआ है।"

पर्यटन से हुई 7232 करोड़ रुपए की आमदनी

ICC ने कहा, "मैचों में बड़ी संख्या में आए घरेलू और विदेशी पर्यटकों के कारण मेजबान शहरों में पर्यटन से 861.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 7232 करोड़ रुपए) का आय हुई। 12.5 लाख लोगों ने मैच देखा। इनमें से लगभग 75% दर्शक पहली बार किसी आईसीसी 50 ओवर के मैच को देखने आए थे।"

ICC ने कहा, "दूसरे देश से मैच देखने आए लोगों ने भारत के अनेक पर्यटन स्थलों का दौरा किया। इससे 281.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2361 करोड़ रुपए से अधिक) का आर्थिक प्रभाव पड़ा। लगभग 68% अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने कहा कि वे भविष्य में अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को पर्यटन स्थल के रूप में भारत की सिफारिश करेंगे।

PREV

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड