महिला क्रिकेट के लिए ICC का बड़ा फैसला, World Cups में मिलेगा पुरुषों जितना ईनाम

Published : Sep 17, 2024, 03:28 PM ISTUpdated : Sep 17, 2024, 03:30 PM IST
ICC Women T20 World Cup

सार

ICC महिला T20 World Cup 2024 में पहली बार महिला और पुरुष खिलाड़ियों को समान पुरस्कार राशि मिलेगी। यह फैसला महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 2.34 मिलियन डॉलर (19.5 करोड़ रुपए) का पुरस्कार दिया जाएगा।

खेल डेस्क। ICC महिला T20 World Cup 2024 पहला वर्ल्ड कप होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के बराबर ईनाम मिलेगा। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ICC ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब विश्व कप में महिला खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों जितना ईनाम दिया जाएगा। यह निर्णय जुलाई 2023 में हुए आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में लिया गया था। आईसीसी बोर्ड ने ईनाम की राशि एक समान करने के अपने लक्ष्य को तय समय से सात साल पहले ही प्राप्त करने का फैसला किया। यह लक्ष्य 2030 रखा गया था।

ICC महिला T20 World Cup 2024 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा। इस टूर्नामेंट में विजेताओं को 2.34 मिलियन डॉलर (19.5 करोड़ रुपए) का पुरस्कार दिया जाएगा। यह 2023 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए 1 मिलियन डॉलर (8.3 करोड़ रुपए) से 134 प्रतिशत अधिक है। उपविजेता को 1.17 मिलियन डॉलर (14.2 करोड़ रुपए) मिलेंगे। यह पिछले वर्ष दिए गए 5 लाख डॉलर (4.1 करोड़ रुपए) से 134 प्रतिशत अधिक है।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को मिलेगा 675,000 डॉलर 

हारने वाले सेमीफाइनलिस्टों में से प्रत्येक को 675,000 डॉलर (5.6 करोड़ रुपए) मिलेंगे। 2023 में 210,000 डॉलर (1.7 करोड़ रुपए) से अधिक है। टूर्नामेंट के लिए कुल पुरस्कार राशि 7,958,080 डॉलर (66.6 करोड़ रुपए) होगी। यह पिछले साल की 2.45 मिलियन डॉलर (20.5 करोड़ रुपए) की राशि से 225 प्रतिशत अधिक है।

महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रही ICC

बता दें कि ICC ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कई पहल किए हैं। ICC की रणनीति 2032 तक महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने की है। इसी क्रम में अब महिलाओं और पुरुषों की टीम एक जैसे टूर्नामेंट के लिए एक समान ईनाम देने का फैसला किया गया है।

प्रत्येक ग्रुप स्टेज जीत पर टीमों को 31,154 डॉलर (26 लाख रुपए) मिलेंगे। सेमीफाइनल में न पहुंचने वाली छह टीमें अपनी फिनिशिंग पोजीशन के आधार पर 1.35 मिलियन डॉलर (11.3 करोड़ रुपए) का पूल शेयर करेंगी। प्रत्येक ग्रुप में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 270,000 डॉलर (2.2 करोड़ रुपए) मिलेंगे। पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम को 135,000 डॉलर (1.1 करोड़ रुपए) मिलेंगे। सभी भाग लेने वाली टीमों को कम से कम 112,500 डॉलर (94 लाख रुपए) दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 62 गेंद में खत्म हुआ इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच, बहा क्रिकेटर्स का खून

PREV

Recommended Stories

IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान