ODI CWC 2023 AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में ट्रेविस हेड की वापसी, क्या कमाल कर पाएगी न्यूजीलैंड

Published : Oct 28, 2023, 11:45 AM IST
nz vs aus

सार

वनडे वर्ल्डकप 2023 में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड का मैच कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्रेविस हेड की वापसी हुई है और आते ही हेड ने कमाल की बैटिंग करके चयन को सार्थक साबित कर दिया। 

ODI CWC 2023 AUS vs NZ. वनडे विश्वकप 2023 में दो प्रमुख प्रदिद्वंदी टीमों का मैच है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो मैच जबरदस्त होता है। एक तरफ न्यूजीलैंड की टीम है जिसने वर्ल्डकप में अभी तक 5 में 4 मैच जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसने 5 में 3 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत जाएगी तो वह पदक तालिका में भारत के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं न्यूजीलैड की टीम मैच जीतती है तो वह तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है।

AUS vs NZ: धर्मशाला में हो रहा है मैच

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच खूबसूरत धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में है। अभी तक न्यूजीलैंड के 8 अंक हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के 6 अंक ही हैं। दोनों ही टीमें यह मैच जीतकर अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम में 1 बदलाव किया गया है और ट्रेविस हेड को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है। ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेली है। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियम्स की वापसी होगी लेकिन टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जो टीम अब तक खेल रही है, वही टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने उतारी गई है।

पाकिस्तान को अफ्रीका को हराया

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हरा दिया है। 1 विकेट से मिली इस जीत के बाद अफ्रीकी टीम का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं पाकिस्तान की टीम के सामने टूर्नामेंट से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, टेरैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जंपा।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्युसन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

यह भी पढ़ें

PAK vs SA: अंपायर के फैसले ने डूबो दी पाकिस्तान की लुटिया, क्यों भड़क गए हरभजन सिंह

 

 

PREV

Recommended Stories

Mohammed Shami Retirement: 64 टेस्ट, 229 विकेट...13 साल बाद अचानक क्यों लिया संन्यास, अब क्या है आगे का प्लान?
IND vs NZ 2nd ODI Live: फ्री जुगाड़ खोजकर थक गए? 100 रुपए से भी कम में ऐसे देखें Sony LIV पर पूरा मैच