ODI CWC 2023 IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराया, जडेजा के 5 विकेट

Published : Nov 05, 2023, 02:08 PM ISTUpdated : Nov 05, 2023, 08:52 PM IST
ravindra jadeja

सार

वनडे विश्वकप 2023 का सबसे बड़ा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 326 रन बनाए हैं और अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया है।

ODI World Cup 2023 IND vs SA Updates. वनडे विश्वकप का सबसे शानदार मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में सिर्फ 83 रनों पर ऑलआउट करके यह मैच 243 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, सिराज ने भी 1 विकेट हासिल किया। अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 14 रन मार्को जानसेन ने बनाया। वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत की यह लगातार 8वीं जीत रही।

IND vs SA: भारत ने बनाए 326 रन

भारत के ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरूआत की है। भैारत के दोनों बल्लेबाजों ने रन बनाने शुरू किया। कप्तान रोहित शर्मा 24 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। शुभनन गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी लगा दी है। अय्यर ने भी हाफ सेंचुरी लगा दी है। अय्यर 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का चौथा विकेट 249 के स्कोर पर गिरा। सूर्यकुमार यादव भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने 49वां शतक लगा दिया है और भारत का स्कोर 300 से ज्यादा हो गया है। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए और अफ्रीका को 327 रनों का टार्गेट दिया।

IND vs SA:  भारत बनाम अफ्रीका मैच

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच इसलिए सबसे बेहतरीन है क्योंकि दोनों की टीमें प्रचंड फॉर्म में है। भारत ने लगातार 7 मैच जीते हैं। वहीं अफ्रीकी टीम ने भी लगातार 6 मैच जीतकर अपना लोहा मनवाया है। अफ्रीका के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। क्विंटन डी कॉक अभी तक इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। वहीं मार्को जानसेन गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैच की बात करें तो यहां पर अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी है।

 

 

यह है भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

यह है साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- टेंबा वबुमा, क्विंटन डी कॉक, वान डर ड्यूसेन, एडन मार्करम, हेनरी क्लासेन, डेविड मिलर, केशव महाराज, कसिबो रबाडा, लुंगी एडगिनी, तबरेज शम्सी

यह भी पढ़ें

Virat Kohli birthday: जब बांग्लादेश में मैच खेलने के दौरान खिसक गई थी विराट कोहली की पेंट, हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे युवराज सिंह

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL