वीरेंद्र सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग भी राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय क्रिकेट टीम की हेड कोच के रूप में एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के हेड कोच भी रहे हैं। अभी कुछ समय से उन्हें चीफ सिलेक्टर बनाए जाने पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन सहवाग ने इस पर बयान दिया कि बीसीसीआई ने उन्हें ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया है।