महिला t20 वर्ल्ड कप 2023 का फुल शेड्यूल, जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

आईसीसी t20 महिला विश्व कप 2023 का आगाज 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होने वाला है। जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में इस टूर्नामेंट का शेड्यूल क्या है, किस दिन भारत के मैच होंगे आइए हम आपको बताते हैं।

Deepali Virk | Published : Feb 3, 2023 6:50 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इस समय पूरी दुनिया की निगाहें साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप 2023 पर टिकी हुई है। जिसका शुभारंभ अगले शुक्रवार यानी कि 10 फरवरी से होगा। यह टूर्नामेंट 26 फरवरी तक चलेगा। जिसमें पूरी दुनिया की 10 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। भारत और पाकिस्तान का धमाकेदार मुकाबला 12 फरवरी को होगा। आइए हम आपको बताते हैं इस सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या है...

आईसीसी महिला t20 विश्व कप 2023 डिटेल्स

आईसीसी महिला t20 विश्व कप 2023 में 2 ग्रुप में टीमें डिवाइड की गई है। पहले ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम शामिल हैं। तो वहीं, दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।

3 स्टेडियम में खेले जाएंगे 23 मैच

बता दें कि टी-20 विश्वकप दक्षिण अफ्रीका के तीन स्थानों पर खेला जाएगा। जिसमें 10 फरवरी का मैच न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू होगा। यहीं पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। इसके अलावा पार्ल में बोलैंड पार्क और गोबरहा में सेंट जॉर्ज पार्क में इस सीरीज के मैचों का आयोजन होगा।

आईसीसी महिला t20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल

10 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन)

11 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (पार्ल)

11 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)

12 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्तान (केपटाउन)

12 फरवरी - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन)

13 फरवरी - आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल)

13 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)

14 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गोबरहा)

15 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम भारत (केपटाउन)

15 फरवरी - पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (केप टाउन)

16 फरवरी - श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गोबरहा)

17 फरवरी - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)

17 फरवरी - वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (केप टाउन)

18 फरवरी - इंग्लैंड बनाम भारत (गोबरहा)

18 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गोबरहा)

19 फरवरी - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल)

19 फरवरी - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल)

20 फरवरी - आयरलैंड बनाम भारत (गोबरहा)

21 फरवरी - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)

21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)

23 फरवरी - सेमी-फाइनल 1 (केप टाउन)

24 फरवरी - सेमी-फाइनल 2 (केप टाउन)

26 फरवरी - फाइनल (केपटाउन)

कहां देखें आईसीसी वूमेन t20 वर्ल्ड कप

ICC महिला T20 विश्व कप 2023 का भारत में शाम 6.30 बजे और रात 10.30 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं, सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar वेबसाइट और ऐप पर होगी।

भारतीय महिला टीम

भारतीय टीम की कमान कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं। इसके अलावा टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- महेन्द्र सिंह धोनी का ये वाला LOOK देखा क्या, पुलिस वर्दी में फैंस को किया हैरान

क्या सैफ की सारा पर आ गया है शुभमन का दिल? इस तरह चोरी छुपे एक साथ आए नजर

 

Share this article
click me!