महेन्द्र सिंह धोनी का ये वाला LOOK देखा क्या, पुलिस वर्दी में फैंस को किया हैरान

Published : Feb 03, 2023, 09:17 AM ISTUpdated : Feb 03, 2023, 09:41 AM IST
 MS Dhoni latest photo in police uniform

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किसी भी रूप में देखना उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी ट्रीट होती है और अब तो धोनी ने फैंस को अपने नए अंदाज से हैरान कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क : माही भाई यानी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग उनके संन्यास के बाद भी कम नहीं हुई। भले ही उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। अब धोनी ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए कुछ अलग ही करके दिखाया। दरअसल, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग से कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की जर्सी में नहीं बल्कि पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं उनकी वायरल फोटो...

माही का धांसू अंदाज

ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें जंगल में आग की तरह वायरल हो रही है। दरअसल, इस तस्वीर में धोनी एक पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि किसी मिशन पर है। उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई है और उनका लुक बहुत ही स्टाइलिश हैं। उनके साथ कुछ अन्य पुलिस मैन भी नजर आ रहे हैं।

 

 

बता दें कि यह तस्वीर एड शूट के दौरान की है, क्योंकि इसके बाद उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें वह कैमरे पर अपने रिकॉर्डिंग शार्ट को देखते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धोनी वर्दी में नजर आ रहे हैं। दरअसल, वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्हें 2011 में यह पद मिला था। जब उन्हें समय मिलता है तो वह अपनी सर्विस सेना में देते हैं।

 

 

जल्द आईपीएल में नजर आएंगे धोनी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद वह आईपीएल में खेलते नजर आए। पिछले साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कुछ समय के लिए छोड़ भी दी थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली और माही भाई आईपीएल 2023 में भी खेलते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- 10 फोटो में देखें गिल का स्वैग, मैदान पर ही नहीं स्टाइल में भी टॉप क्लास है शुभमन

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल