MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 10 फोटो में देखें गिल का स्वैग, मैदान पर ही नहीं स्टाइल में भी टॉप क्लास है शुभमन

10 फोटो में देखें गिल का स्वैग, मैदान पर ही नहीं स्टाइल में भी टॉप क्लास है शुभमन

लाइफस्टाइल डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में बुधवार को हुए मैच में भारत ने 168 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने नाबाद 126 रनों की शतकीय पारी खेली। ऐसे में आइए हम आपको दिखाते हैं उनकी 10 सबसे स्टाइलिश फोटो...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Feb 02 2023, 10:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Instagram

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम सबसे हैंडसम क्रिकेटर में होता है। वह ना सिर्फ अपने खेल से सभी को प्रभावित करते हैं, बल्कि उनके लुक्स की कायल तो सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और सैफ अली खान की बेटी सारा अली भी हैं।

210
Image Credit : Instagram

शुभमन गिल ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 63 बॉलों में 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 126 रन नाबाद बनाए। जिसके चलते भारत ने यह मैच 168 रनों से जीत लिया और 66 रनों में ही 12.1 ओवर में न्यूजीलैंड की पूरी टीम को ध्वस्त कर दिया।

310
Image Credit : Instagram

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब शुभमन गिल ने अपनी बैटिंग से यह कारनामा करके दिखाया हो। यह उनका पहला t20 शतक है, लेकिन इससे पहले वह टेस्ट मैच में एक और वनडे मैच में चार शतक अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डबल सेंचुरी भी लगाई थी।

410
Image Credit : Instagram

स्टाइल के मामले में शुभमन गिल का कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

510
Image Credit : Instagram

शुभमन अक्सर अपनी डैशिंग और हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं, जिसे देखकर लड़कियां तो उनकी दीवानी हो जाती है।

610
Image Credit : Instagram

अब जरा इस तस्वीर में देख लीजिए जिसमें शुभमन साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को 26 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।

710
Image Credit : Instagram

अब जरा इस तस्वीर में देखिए जिसमें स्विमिंग पूल के अंदर शुभमन अपने साथी क्रिकेटर शिखर धवन और ईशान किशन के साथ अपने सिक्स पैक्स एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

810
Image Credit : Instagram

ब्लैक कलर का शानदार कोट पहने शुभमन की यह तस्वीर जिसने भी देखी वह उनकी हॉटनेस का कायल हो गया। इसमें क्रिकेटर बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं।

910
Image Credit : Instagram

अब जरा इस तस्वीर पर नजर डालें, जिसमें आंखों में चश्मा लगाए शुभमन गिल बेहद स्टाइलिश पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।

1010
Image Credit : Instagram

शुभमन के अब तक के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट मैचों में 736 रन बनाए हैं। इसके अलावा 21 वनडे इंटरनेशनल में 1254 रन उनके नाम है। वहीं, 6 t20 इंटरनेशनल में वह 202 रन बना चुके हैं।

 ये भी पढ़ें- बीवी बच्चों संग पहाड़ों में इंजॉय कर रहे विराट कोहली, देखें उनके उत्तराखंड ट्रिप की शानदार तस्वीरें

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
युवराज सिंह से लेकर कोहली के मास्टरक्लास तक, कभी ना भूलने वाले T20 WC के 8 यादगार Moments
Recommended image2
टीम इंडिया क्यों है 2026 T20 वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार-3 बड़ी वजह
Recommended image3
WPL 2026 Final: RCB-Delhi का फाइनल, दूसरी ट्रॉफी पर बैंगलोर की नजर!
Recommended image4
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image5
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved