ICC Women's T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से रौंदा, दहाई तक नहीं पहुंच पाई किवी टीम की 8 बैटर

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे वुमेंस टी20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड की टीम 65 रनों से हार गई है। मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में पहली जीत हासिल की है।

 

Manoj Kumar | Published : Feb 14, 2023 4:12 AM IST / Updated: Feb 16 2023, 05:23 PM IST

ICC Women's T20 World Cup. दक्षिण अफ्रीका में चल रहे वुमेंस टी20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड की टीम 65 रनों से हार गई है। मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप में पहली जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड की पूरी सिर्फ 67 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

अफ्रीकी टीम ने बनाए 132 रन
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट पर 132 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से ट्राइऑन ने 34 गेंद पर 40 रन बनाए। नदीन डी क्लर्क ने 26 गेंद पर नाबाद 28 रनों की पारी खेली। सुने लुस ने 17 गेंद पर 22 रनों का योगदान दिया। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से ईडन कार्सन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। लेया ताहुहु ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिया। वहीं हेले जानसन ने 2 ओवर में 1 विकेट हासिल किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन बनाए।

67 रन पर ऑलआउट न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका के 133 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नहीं खेल पाई और सिर्फ 67 रनों पर ही सभी विकेट गंवा दिए। सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 16 रनों का योगदान दिया। वहीं जेस केर ने 13 गेंद पर 11 रन बनाए। अमेलिया केर ने 12 गेंद पर 10 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी देखें तो म्लाबा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च किए और 3 विकेट हासिल किया। वहीं ट्राईआन ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि मरिजन कप्प ने 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.1 ओवर में 67 रनों पर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: बिस्माह मारूफ ने भारत के खिलाफ बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसा करनी वाली दूसरी प्लेयर बनीं

 

Read more Articles on
Share this article
click me!