
Wayne Gretzky richest than Virat Kohli: भारत में खेल के मामले में सबसे ज्यादा क्रिकेट को प्यार मिलता है। वहीं, अन्य खेलों के प्रति बहुत कम लोग लगाव रखते हैं। हालांकि, क्रिकेट के अलावा हॉकी ने हमारे देश में पिछले कुछ सालों में अपना परचम पूरे विश्व में लहराया है। हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल भी कहा जाता है। लेकिन, स्पोर्ट्स मिनिस्टर के द्वारा ऑफीशियली तौर पर हॉकी को नेशनल गेम का दर्जा प्राप्त नहीं है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम की थी। टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर यह पदक अपने नाम किया था।
हॉकी का खेल पूरे विश्व भर में अलग-अलग तरह से भी खेला जाता है। लेकिन, मैदान पर खेले जाने वाला हॉकी और आइस पर खेले जाने वाले हॉकी का महत्व ज्यादा है। फील्ड हॉकी ज्यादातर भारत और अन्य देशों में खेले जाते हैं। वहीं, आइस हॉकी यूरोपीय देश, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में आयोजित होता है। इस बात को जानकर आप चौंक जाएंगे, कि फील्ड हॉकी के मुकाबले आइस हॉकी के खिलाड़ियों की कमाई ज्यादा होती है। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको एक आइस हॉकी खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जिनकी कमाई भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से भी ज्यादा है।
वेन ग्रेट्जकी मूल रूप से कनाडा के रहने वाले हैं। उन्हें नेशनल हॉकी लीग के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने साल 1979 से 1999 तक चार टीमों के लिए नेशनल हॉकी लीग में 20 सीजन खेला। उन्हें आइस हॉकी की प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक माना गया है। आइस हॉकी की मशहूर ट्रॉली स्टेनली कप को चार बार अपने नाम किया है। वेन ग्रेट्जकी ने साल (1984, 1985, 1987, 1988) में यह कारनामा किया था। हॉकी के इस महान खिलाड़ी के पास 250 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति उपलब्ध है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तुलना में यह काफी आगे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी का पुराना नाम क्या था? जानें इस बड़े टूर्नामेंट के कुछ रोचक तथ्य
टीम इंडिया के महान खिलाड़ी विराट कोहली की सालाना औसतन कमाई 1500 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। महीने में विराट कोहली एक करोड़ 25 लाख रुपए की कमाई करते हैं। बीसीसीआई से उन्हें हर महीने उन्हें 58 लाख रुपए दिए जाते हैं। वहीं, आईपीएल में उनकी कमाई 1.25 करोड़ रुपए है। नवंबर 2024 तक कोहली के पास कुल नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपए के आसपास है। डॉलर में इसेदेखें तो यह रकम 127 मिलियन डॉलर है। लेकिन, वेन ग्रेट्जकी इस मामले में विराट से काफी ज्यादा आगे हैं।
यह भी पढ़ें: 'हमारे पास यूसुफ हैं,' कुमार विश्वास ने सानिया को दिया था ऑफर; देखें वायरल VIDEO