कुमार विश्वास का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने पर तंज कस रहे हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सानिया को शोहरत भारत से मिली और शौहर पाकिस्तान से।

Kumar Vishwas viral video on Sania Mirza: कुमार विश्वास हिंदी के मशहूर कवियों में से एक माने जाते हैं। वह विश्वास मंच के कवि होने के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के गीतकार भी हैं। वह अपने अंदाज और शब्दों के चयन से हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी बीवी करीना कपूर खान को निशाने पर लिया था। एक सम्मेलन में उन्होंने दोनों के बेटे तैमूर का जिक्र करते हुए दिल को चुभने वाली बात बोली थी। तैमूर अली खान के बारे में शब्दों का तीर चला कर विश्वास ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इतना ही नहीं उनका अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कवि भारतीय महिला टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा को शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कुमार विश्वास का वीडियो वायरल

दरअसल, भारतीय मूल की सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान नहीं क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ 2010 में हैदराबाद के कार्यक्रम में निकाह किया था। जिसके एक साल बाद 2011 में कुमार विश्वास ने एक मंच पर संबोधन करते हुए शायराना अंदाज में सानिया के ऊपर निशाना साधा था। इस वीडियो के माध्यम से आप कवि कुमार विश्वास को सुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि “बीते साल देश की एक फेमस टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विवाह कर लिया। मैं इस बात से दुखी नहीं हूं कि वह शादी के बंधन में बंध गई हैं। हां, मैं इस बात से जरूर नाराज हूं कि उन्होंने शोहरत हिंदुस्तान से पाया और शौहर के लिए पाकिस्तान चली गईं। मैंने सानिया को मैसेज भी किया था कि यदि आपको हीटर की आवश्यकता है, तो हमारे देश में यूसुफ पठान जैसे क्रिकेटर मौजूद हैं। इतना दूर काहे जा रही हैं आप। मैंने कहा कि वह छक्के जड़ता है वो तो है हीं।”

Scroll to load tweet…

जब कपिल देव को देख खौफ में आ गए पाकिस्तानी बल्लेबाज, कर दिया था सरेंडर

पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया मिर्जा का हो चुका है तलाक

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच रिश्ता 13 साल तक चलने के टूट गया। लंबे समय से दोनों के अलग होने की खबरें चल रही थी, जो बाद में सच निकला। जनवरी 2024 में क्रिकेटर ने पाकिस्तान की एक्ट्रेस सना मलिक के साथ निकाह किया। उसे समय तक सानिया और शोएब के द्वारा कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया था। लेकिन जब बाद में नई पत्नी के साथ क्रिकेटर की तस्वीर सामने आई, तो सब चौंक गए। बाद में टेनिस खिलाड़ी के पिता ने अलग होने की खबर का सत्यापन कर दिया।

Scroll to load tweet…

तलाक के बाद कहां रहती हैं सानिया मिर्जा?

सानिया और शोएब मलिक का एक बेटा भी है। जिसका जन्म 30 अक्टूबर साल 2018 में हुआ था। अपने पति से अलग होने के बाद सानिया अपने बेटे के साथ दुबई में रह रही हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम इजहान रखा है। इजहान शब्द का मतलब होता है आज्ञा मानना या भगवान की बातों का स्मरण करना। सानिया मिर्जा ने खेल से संन्यास ले लिया है।

यह भी पढ़ें: चहल-धनश्री के रिश्ते में कड़वाहट के पीछे 3 मुख्य वजह, आखिर किसकी है गलती?