चहल के सामने रोने लगीं धनश्री वर्मा, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Published : Jan 07, 2025, 03:45 PM ISTUpdated : Jan 07, 2025, 05:10 PM IST
DHANASHREE-CHAHAL

सार

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की अटकलों के बीच धनश्री का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में धनश्री रोती हुईं नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि वह धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगी।

Chahal-Dhanashree emotional video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के बीच खटपट की खबरों ने लोगों के दिलों में हड़कंप मचा रखा है। मीडिया में दावा किया जा रहा है, कि दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो सकती है। लंबे समय से दोनों एक साथ दिखाई भी नहीं दिए हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद इस खबर को और ज्यादा बल मिल गया। इतना ही नहीं, चहल के द्वारा बीवी के साथ सभी तस्वीर डिलीट करना और उसके बाद क्रिप्टिक स्टोरी शेयर करना इस बात को और ज्यादा पुख्ता करता है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इसी बीच अब एक धनश्री भावुक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, दोनों के तलाक की अटकलों के बीच धनश्री का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह आंसू बहाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ इस वीडियो में पति चहल भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों काफी ज्यादा भावुक नजर आ रहे हैं। रोती हुईं धनश्री अपनी पति से बातचीत करती हुई दिखाई दी हैं। आई उस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

"धीरे-धीरे सही हो जाऊंगी"

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा रोते हुए कुछ बातें बता रही हैं। इसमें वह काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है, उन्हें किसी बात का बहुत बड़ा अफसोस हुआ है। उन्होंने वीडियो में कहा कि "यस, मैं धीरे-धीरे सही हो जाऊंगी। दोबारा से कोशिश की है। यदि उसका सही रिजल्ट नहीं मिलता है, तो देखा जाएगा। लेकिन, पहले के मुकाबले बेटर फील कर रही हूं।"

चहल-धनश्री से पहले इन स्पोर्ट्स पर्सन का हो चुका है तलाक, अकेले बीता रहे जीवन

रियलिटी टीवी शो में अपने डांस से मचाया था धमाल

यूजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा एक अच्छे डांसर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से कई बार दर्शकों का दिल जीत है। टीवी की फेमस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में उन्होंने शानदार डांस का मुजायरा पेश किया था। उसकी जान उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने के अलावा जजों को भी अपना फैन बना लिया था। हालांकि, वह फाइनल में रनरअप रही थीं। उनके सपोर्ट में चहल भी एक बार शो में पहुंचे थे। जहां दोनों को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

तेलुगु फिल्म नजर आने वाली है धनश्री वर्मा

कमाई के मामले में भी धनश्री वर्मा काफी आगे निकल चुकी हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छी खासी कमाई करती हैं। जल्द ही उनकी तेलुगू मूवी भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह डांस का जलवा बिछड़ते हुए दिखाई देंगी। इस समय वह अपनी मूवी की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इससे पहले कई एल्बम में भी अपने डांस का जौहर दिखाया है।

यह भी पढ़ें: चहल-धनश्री के रिश्ते में कड़वाहट के पीछे 3 मुख्य वजह, आखिर किसकी है गलती?

PREV

Recommended Stories

इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!
IND vs SA 3rd ODI: रोहित शर्मा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 1 कदम दूर, पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर