IND vs AFG LIVE मैच नहीं चल रहा? घबराएं नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें स्ट्रीमिंग शुरू

Published : Sep 15, 2026, 07:20 PM IST
IND vs AFG

सार

IND vs AFG 2nd T20 लाइव देखने में दिक्कत आ रही है? जानिए फैनकोड ऐप पर बफरिंग ठीक करने, सही टीवी चैनल ढूंढने और 2 मिनट में बिना रुकावट लाइव मैच शुरू करने के आसान ट्रिक्स।

India vs Afghanistan Live Match: शाम के 7 बज चुके हैं, टॉस हो चुका है और 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच शुरू होने जा रहा है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना लगातार 11वां टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पहला मैच 7 विकेट से जीतने वाली टीम इंडिया आज सीरीज सील करने के इरादे से मैदान में है। लेकिन अगर आप अपने मोबाइल या टीवी पर मैच चलाने की कोशिश कर रहे हैं और स्क्रीन पर सिर्फ 'बफरिंग' घूम रही है या मैच मिल ही नहीं रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर लोग गलत जगह ढूंढने की वजह से परेशान होते हैं। यहां जानिए आपको क्या करना है...

IND vs AFG: क्या आप गलत ऐप पर मैच ढूंढ रहे हैं?

सबसे पहले ये कंफर्म करें कि आप सही प्लेटफॉर्म पर हैं। जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग न ढूंढें। इस सीरीज के डिजिटल राइट्स इन दोनों बड़े प्लेटफॉर्म्स के पास नहीं हैं। भारत में इस मैच की आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग सिर्फ और सिर्फ FanCode (फैनकोड) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसलिए गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर जाएं, 'FanCode' सर्च करके ऐप डाउनलोड करें या सीधे उनकी वेबसाइट ओपन करें।

Bharat vs Afghanistan: ऐप है लेकिन वीडियो प्ले नहीं हो रहा?

अगर आपके फोन में फैनकोड ऐप खुला है लेकिन स्क्रीन ब्लैक आ रही है या एरर कोड दिख रहा है, तो 3 काम करें।

ऐप का कैश (Cache) क्लियर करें: फोन की सेटिंग्स में जाएं > Apps > FanCode > Storage पर जाकर 'Clear Cache' कर दें।

इंटरनेट कनेक्शन रीफ्रेश करें: फोन को 10 सेकंड के लिए 'Airplane Mode' पर डालें और फिर ऑन करें। अगर वाई-फाई पर हैं, तो मोबाइल डेटा पर स्विच करके देखें।

क्वॉलिटी को ऑटो पर रखें: अगर इंटरनेट धीमा है, तो वीडियो सेटिंग्स में जाकर क्वालिटी को 1080p से घटाकर 480p या 'Auto' पर सेट कर लें।

भारत-अफगानिस्तान मैच टीवी पर नहीं आ रहा? ऐसे चेक करें सही चैनल

केबल या डीटीएच यूजर्स

टीवी पर यह मुकाबला Sony Sports Network के चैनलों पर आ रहा है। अपने रिमोट से Sony Sports Ten 3 (हिंदी) या Sony Sports Ten 5 (इंग्लिश) लगाएं। अगर चैनल सब्सक्राइब नहीं है, तो अपने डीटीएच ऐप (Tata Play, Airtel, Dish TV) से तुरंत एक्टिवेट करें।

डीडी फ्री डिश यूजर्स

अगर आपके पास फ्री डिश का सेटअप बॉक्स है, तो चैनल लिस्ट को ऑटो-स्कैन करें और डीडी स्पोर्ट्स ट्यून करें। यहां आप पूरे मैच को एंजॉय कर सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs AFG 2nd T20I Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच? ये रहा सबसे आसान तरीका
IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में रनों का अंबार या स्पिन का जाल? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल