Viral Video: क्या था सैंडपेपर विवाद? जिसने ऑस्ट्रेलिया के जख्मों को किया ताजा

Published : Dec 10, 2024, 03:58 PM IST
 ind vs aus 2024 adelaide test indian fans wave sandpaper during match watch viral video

सार

एडिलेड टेस्ट में एक भारतीय फैन ने सैंडपेपर लहराया, जिससे 2018 का विवाद फिर चर्चा में। सुरक्षाकर्मियों ने फैन को बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

एडिलेड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के दौरान एक फैंस ने स्टैंड में अपने हाथों में सैंडपेपर लेकर लहरा दिया। इंडियन फैंस द्वारा सेंड पेपर लहराने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ऑस्ट्रेलिया में सैंडपेपर विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। फैंस के द्वारा किए गए इस कारनामे के बाद एक बार फिर पुराने जख्मों को सुराग मिल गया है। इसके बाद एक से बढ़कर एक ट्वीट और पोस्ट देखने को मिल रहा है।

ऑस्ट्रेलिया का ताजा हुआ पुराना जख्म

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्राफ्ट सैंडपेपर विवाद में बुरी तरह फंस गए थे। अब भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फैंस ने जब एडिलेड में सेंड पेपर दिखाने का काम किया, उसके बाद पुरानी जख्म ऑस्ट्रेलिया के लिए ताजा हो गई है।

इंडियन फैंस के अजीब हरकत का वीडियो वायरल

पिंक टेस्ट मैच के दौरान इंडियन फैंस के द्वारा की गई हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप वायरल वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि स्टैंड में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड किस तरह सैंडपेपर लगाने वाले फैंस को बाहर कर रही है। फैंस बाहर जाना नहीं चाहता है और जब सिक्योरिटी गार्ड जबरदस्ती करती है, तो वह ससैंडपेपर हाथों में लेकर हवा में लहरा देता है। इसके बाद उसे मैदान से बाहर कर दिया जाता है।

 

 

जब सैंडपेपर विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

दरअसल, साल 2018 में स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्राफ्ट को सैंडपेपर विवाद में बैन कर दिया गया था। कैमरून बैनक्राफ्ट को सैंडपेपर के जरिए मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पाया गया था। मामले की जब जांच हुई तो बाद में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर भी इस मामले में शामिल थे। यानी उन्हें इसकी पूरी जानकारी पहले से थी। इस मामले में तीनों को दोषी करार दिया गया था। बैनक्राफ्ट को 9 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। वही स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को एक-एक साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था। उसे दौरे पर स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान थे।

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni बने ब्रांड एंडोर्समेंट के 'बादशाह', दिग्गज अमिताभ और शाहरुख को पछाड़ा

Viral: एडिलेड में ऋषभ पंत का दिल छू लेने वाला अंदाज, देखें VIDEO

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल