MS Dhoni बने ब्रांड एंडोर्समेंट के 'बादशाह', दिग्गज अमिताभ और शाहरुख को पछाड़ा

Published : Dec 10, 2024, 10:34 AM IST
ms dhoni brand endorsements record sign in 2024 beat bollywood actros Shahrukh khan and amitabh bachchan

सार

भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू आज भी काम नहीं हुई है। बड़ी से बड़ी कंपनियां उन्हें विज्ञापन के लिए ऑफर करती रहती हैं। उन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स को भी पछाड़ा है। 

MS Dhoni Brand Endorsements 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका योगदान आज भी लोगों के मन में बसा हुआ है। उनके चाहने वालों की कमी अभी भी कम नहीं हुई है। धोनी भारतीय क्रिकेट में एक सफल कप्तान रहे हैं, जिनके नाम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप, ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी है। आईपीएल में भी CSK के राजा कहे जाते हैं। 43 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता में कमी नहीं, बल्कि बढ़ोतरी ही हुई है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अब ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में कई दिग्गजों को पछाड़ आगे निकल गए हैं।

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को पछाड़ा

महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड डील्स साइन करने के मामले में महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। बताए गए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2024 के पिछले 6 माह में माही ने 42 ब्रांड के साथ अपना डील तय किया है। इस बड़े रिकॉर्ड के साथ ब्रांड के लिए विज्ञापन करने के मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारे भी धोनी से पीछे रह गए हैं।

 

 

टॉप पर पहुंच गए पूर्व भारतीय कप्तान

महानायक अमिताभ बच्चन की ब्रांड एंडोर्समेंट के बारे में बात करें, तो उन्होंने साल 2024 के शुरुआती 6 महीना में 41 ब्रांड के साथ डील साइन किया है। दूसरी और शाहरुख खान है जिनकी लोकप्रियता भी किसी से काम नहीं है। शाहरुख ने 34 ब्रांड के लिए डील साइन किया है। अब धोनी ने इन दोनों के रिकॉर्ड को तोड़कर टॉप पर पहुंच गए हैं।

बढ़ती जा रही है एस धोनी की ब्रांड वैल्यू

माही की ब्रांड वैल्यू दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ आईपीएल खेलने वाले धोनी के साथ बड़ी-बड़ी कंपनियां डील साइन करने के लिए उत्सुक रहती हैं और इसका रिजल्ट उन्हें मिलता है। हालांकि, एस का औसत डेली स्क्रीन टाइम दूसरे स्टार्स के मुकाबले कम है, लेकिन उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। धोनी अपने राज्य झारखंड में वोटर्स को जागरूक करने के लिए ऑटोमोबाइल ब्रांड के लिए प्रचार करके जलवा बिखेर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

सिराज-हेड भिड़ंत पर आगबबूला हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर, किसे बताया पागल?

सचिन की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, खुद हुए फुस्स, कांबली पर मांजरेकर का बड़ा खुलासा!

PREV

Recommended Stories

Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट