Ind vs Aus: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एडिलेड में फिफ्टी मार लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Published : Oct 23, 2025, 12:40 PM IST
Rohit Sharma 1000 runs against Australia

सार

Rohit Sharma ODI records: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 73 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी ब्रेक कर दिए हैं।

IND vs AUS 2nd ODI 2025: लंबे समय बाद ओडीआई में कम बैक कर रहे रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने 97 गेंद में 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के भी अपने बल्ले से लगाए। रोहित शर्मा ने धीरे पर 74 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। जिसके चलते उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए। रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए है, आइए जानते हैं...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा के रिकार्ड

आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे मैच में रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 73 रन अपने बल्ले से बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाए और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। इसके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को भी रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सौरभ गांगुली के वनडे में 11221 रन है। रोहित शर्मा ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 11176 रन अपने नाम किए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रोहित अब तीसरे नंबर पर है, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं।

और पढे़ं- एडिलेड में कैसा रहा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

SENA में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। SENS देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में रोहित शर्मा ने डेढ़ सौ से ज्यादा छक्के लगाए हैं। ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 55 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा इंग्लैंड में 48, न्यूजीलैंड में 31 और साउथ अफ्रीका में 16 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढे़ं- रोहित शर्मा के अलावा 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

भारत की लड़खड़ाती पारी को रोहित और अय्यर ने संभाला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना शुरू किया। शुरुआत में कप्तान शुभमन गिल केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा विराट कोहली 0 पर आउट हुए। रोहित शर्मा और श्रेयस ने भारत की डूबती नैया को किनारा देने का काम किया और बेहतरीन पार्टनरशिप की। रोहित ने जहां 73 रन बनाए, तो श्रेयस ने भी 61 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने धीमी गति से रन जरूर बनाए, लेकिन उनके रन भारतीय टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि भारत को पहले वनडे में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में रोहित शर्मा ने केवल 8 रन बनाए थे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड