IND vs AUS: भारतीय प्लेइंग 11 से अर्शदीप सिंह को क्यों किया गया बाहर? ये है बड़ी वजह

Published : Oct 29, 2025, 03:59 PM IST
Arshdeep Singh

सार

Ind vs Aus 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम पहला टी20i मैच कैनबरा में खेल रही है। इस मुकाबले में भारतीय प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है। बारिश के चलते मैच रोक दिया गया है। सूर्यकुमार यादव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

India vs Australia 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए टीम इंडिया को आमंत्रित किया है। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत भी की है। लेकिन, सबसे ज्यादा फैंस को झटका उस समय लगा, जब सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया। इस मुकाबले में भारत के नंबर वन गेंदबाज को खेलने का मौका नहीं मिला है। उनकी जगह गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को चांस दिया है, जिसके बाद भारतीय समर्थक हैरान हैं। आइए उस नंबर वन गेंदबाज के बारे में जानते हैं।

भारतीय प्लेइंग 11 से नंबर वन बॉलर क्यों हुआ बाहर?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20i में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 ने उस समय फैंस को चकमा दे दिया, जब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला। बाएं हाथ के अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल के भारत के नंबर वन गेंदबाज हैं। वो देश के लिए क्रिकेट के मैदान पर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 65 टी20i मैचों में कुल 101 विकेट ले चुके हैं। इतना ही नहीं, विकेटों की सेंचुरी लगाने वाले वो पहले भारतीय गेंदबाज भी हैं। अभी तक किसी ने इस आंकड़े को नहीं छुआ है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खेलने का एक्सपिरियंस भी है। इसके बाद भी उन्हें टीम 11 से बाहर रखना सवाल खड़ा करता है।

और पढ़ें- IND vs AUS 1st T20I: कैनबरा क्रिकेट ग्राउंड में कैसा रहा भारत का अब तक का रिकॉर्ड- जानें

अर्शदीप सिंह को प्लेइंग में नहीं रखने के पीछे बड़ा कारण क्या है?

अर्शदीप सिंह को टीम में मौका नहीं मिल रहा है, क्योंकि प्लेइंग 11 में उनकी जगह हर्षित राणा को चांस दिया जा रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है, कि गौतम गंभीर चाहते हैं कि भारत के पास नंबर 8 तक बल्लेबाजी का विकल्प हो। हर्षित के पास बल्ले से रन बनाने की पूरी काबिलियत है। इसके अलावा वो तेज गेंदबाजी में विकेट भी लेना जानते हैं। वनडे सीरीज में भी हर्षित का परफॉर्मेंस ठीकठाक रहा था। 3 मैचों में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए थे। तीसरे वनडे में उनके नाम 4 विकेट आया था, जो उनके वनडे करियर का बेस्ट फिगर है। इसके अलावा दूसरे वनडे में बल्ले से 24 रनों का अच्छा योगदान दिया था।

बारिश के चलते भारत-ऑस्ट्रेलिया का रुका मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20i में भारतीय बल्लेबाजी ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। 9.4 ओवर तक भारत ने 97 रन बोर्ड पर लगाए हैं, जबकि सिर्फ 1 विकेट ही गंवाए हैं। अभिषेक शर्मा 14 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (24 गेंद में 34*) और शुभमन गिल (20 गेंद पर 37*) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 62* रनों की साझेदारी हो चुकी है। बारिश के चलते 18-18 ओवर का मैच खेला जा रहा है। कैनबरा में अभी भी मैच शुरू नहीं हुआ है।

और पढ़ें- IND vs AUS 1st T20i Toss Update: आज के मैच का टॉस कौन जीता?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच