पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11, कोहली-शर्मा- बुमराह की वापसी, कुलदीप या वॉशिंगटन?

Published : Jul 14, 2026, 08:11 AM IST
India Probable Playing 11

सार

India vs England ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 सामने आ गई है। जानिए जसप्रीत बुमराह की वापसी, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर में किसे मिल सकता है मौका।

IND vs ENG Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। टी20 सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज जीतकर शानदार वापसी करने पर होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से भारतीय टीम और मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि पहले वनडे में कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर में से किसे प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा।

कैसा होगा भारत का बैटिंग ऑर्डर?

भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर लगभग तय माना जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर उतर सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नंबर-5 की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल को परिस्थितियों के अनुसार नंबर-6 पर भेजा जा सकता है। वहीं, हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की गैरमौजूदगी में शिवम दुबे को प्लेइंग-11 में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। दुबे तेज बल्लेबाजी के साथ जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

और पढे़ं- T20 की हार का बदला लेने मैदान पर उतरेंगे किंग कोहली, जानिए कब-कहां होगा इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे

बुमराह की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत जसप्रीत बुमराह की वापसी है। लंबे समय बाद वह वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। उनके साथ अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में यह तिकड़ी टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है।

कुलदीप या वॉशिंगटन, किसे मिलेगा मौका?

पहले वनडे की सबसे बड़ी चर्चा कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को लेकर है। अगर टीम इंडिया कुलदीप को खिलाती है, तो उसे मिडिल ओवरों में विकेट निकालने वाला बेहतरीन स्पिनर मिलेगा। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को मौका देने से बल्लेबाजी को एक्स्ट्रा गहराई मिलेगी। सुंदर जरूरत पड़ने पर ऊपर बल्लेबाजी कर सकते हैं और किफायती स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट मजबूत गेंदबाजी को प्राथमिकता देता है या लंबी बल्लेबाजी के साथ मैदान पर उतरने का फैसला करता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद।

सबसे ज्याद सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

पहला वनडे 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।

2. पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे?

हां, जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी तय मानी जा रही है और उनके पहले मैच में खेलने की पूरी संभावना है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

INDW vs ENGW: इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर टीम इंडिया ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, दुनिया रह गई हैरान
'उसने मुझे धोखा दिया', क्रिकेटर की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल, पत्नी ने शेयर कर दी इश्क की तस्वीर