India vs England First ODI: टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी। जानिए पहला वनडे कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा...

IND vs ENG ODI 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में शानदार वापसी करना चाहेगी। 14 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम के पास टी20 सीरीज की हार का हिसाब बराबर करने का बड़ा मौका है। हालांकि, इंग्लैंड को उसके घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं कि पहला वनडे कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा और टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।

कब एक्शन में नजर आएंगे किंग कोहली?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई, मंगलवार को खेला जाएगा। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। फ्री में आप ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच से जुड़े सभी अपडेट एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगे।

और पढ़ें- Virat Kohli Retirement: एक साल बाद भी फैंस का दर्द, 'कोहली के बिना टेस्ट क्रिकेट में वो बात नहीं रही'

फिर मैदान पर दिखेंगे रोहित और विराट

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट मजबूत प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है। ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल संभालेंगे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर की जगह लगभग तय मानी जा रही है, जबकि पांचवें नंबर पर केएल राहुल की वापसी हो सकती है। राहुल की वापसी के कारण ईशान किशन को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है।

ऑलराउंडर और बोलिंग लाइन अप कैसा होगा?

ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। वहीं, स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है। इसके चलते शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी। इसके अलावा, प्रिंस यादव या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जुलाई, बर्मिंघम, दोपहर 3:30 बजे

दूसरा वनडे: 16 जुलाई, कार्डिफ, शाम 5:30 बजे

तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स, दोपहर 3:30 बजे

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव/प्रसिद्ध कृष्णा।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

पहला वनडे 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा।

2. भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

3. भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कहां देख सकते हैं?

मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।