IND Vs ENG 5th T20: आज हारा भारत तो पहली बार बनेगा शर्मनाक रिकॉर्ड, टी-20 की बादशाहत भी जाएगी

Published : Jul 11, 2026, 05:57 PM IST
IND Vs ENG

सार

India vs England 5th T20 Record: भारत और इंग्लैंड के बीच आज आखिरी टी-20 मैच है। आज हारे तो नंबर-1 का ताज छिन जाएगा और शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन जाएगा। 

IND vs ENG T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला आज शाम 7 बजे से साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है। टीम इंडिया सीरीज हार चुकी है और अब आखिरी मैच में साख बचाने की चुनौती है। अगर टीम आज भी हार गई तो कई ऐसे रिकॉर्ड बन जाएंगे, जिन्हें कोई भारतीय फैन देखना नहीं चाहेगा। इसके साथ ही टी-20 में उसकी नंबर-1 भी चली जाएगी।

टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती

भारत इस सीरीज में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाया है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका, जबकि बाकी तीनों मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए। अब आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के सामने सिर्फ जीत का सवाल नहीं है, बल्कि एक खराब रिकॉर्ड से बचने की भी चुनौती है।

IND vs ENG: आज हार मिली तो बनेगा शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि टीम इंडिया 3 या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज इतने बुरे तरीके से हारी हो। आज हारते ही यह शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हो जाएगा। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी टी-20 हार भी भारतीय टीम के नाम दर्ज हो जाएगी। इससे पहले भारत कभी भी इंग्लैंड से लगातार चार टी-20 मुकाबले नहीं हारा है।

T20 की नंबर-1 कुर्सी पर भी खतरा

यह मुकाबला सिर्फ सीरीज का आखिरी मैच नहीं है, बल्कि टी-20 रैंकिंग के लिहाज से भी काफी अहम है। अगर इंग्लैंड आज जीत गया, तो वह भारत को पछाड़कर दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम बन जाएगा। यानी भारत के सिर से टी-20 की बादशाहत छिन जाएगी। यानी टीम इंडिया की बादशाहत पर भी खतरा मंडरा रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जीत का इंतजार

भारत ने 8 मार्च 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। लेकिन उसके बाद से टीम एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सकी है। लगातार 6 मैचों से जीत का इंतजार भारतीय टीम और उसके फैंस दोनों के लिए चिंता की बात बन चुका है।

कप्तान श्रेयस अय्यर और वंडर बॉय वैभव की अग्निपरीक्षा

इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला खूब चला है। उन्होंने दो फिफ्टी लगाई हैं और पिछले ही मैच में 49 गेंदों पर धमाकेदार 80 रन बनाकर नॉटआउट रहे। लेकिन किस्मत देखिए, कप्तान बनने के बाद से वे टीम को एक भी मैच नहीं जिता पाए हैं। आज उन पर इस सूखे को खत्म करने का भारी दबाव होगा। वहीं दूसरी तरफ, सबका ध्यान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेगा। वैभव ने अब तक 3 मैचों में सिर्फ 42 रन (14, 13, 15 रन) बनाए हैं। आज उनके पास एक बड़ी पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद करने का बेहतरीन मौका है।

रोज बाउल का रिकॉर्ड देता है उम्मीद

साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर भारत ने अब तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल खेला है और वह मुकाबला जीता भी था। 2022 में इसी मैदान पर हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया था। इसी मैच में अर्शदीप सिंह ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs ENG Pitch Report: जहां बना 248 रनों का रिकॉर्ड, आज कैसा रहेगा उस रोज बाउल पिच का मिजाज?
India vs England 5th T20I: रात 10 बजे नहीं, इस समय शुरू होगा भारत इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला