IND vs ENG Pitch Report: जहां बना 248 रनों का रिकॉर्ड, आज कैसा रहेगा उस रोज बाउल पिच का मिजाज?

Published : Jul 11, 2026, 05:20 PM ISTUpdated : Jul 11, 2026, 05:50 PM IST
IND vs ENG

सार

IND vs ENG Match Today: भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां टी-20 आज खेला जाएगा। जानें साउथैम्प्टन की रोज बाउल पिच बल्लेबाजों की मौज कराएगी या गेंदबाज गदर काटेंगे। 

IND vs ENG 5th T20 Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच आज शाम 7 बजे से साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 3-0 से आगे है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भले ही टीम इंडिया यह सीरीज हार चुकी है, लेकिन आज का मैच साख बचाने के लिए बहुत जरूरी है। वहीं, इंग्लैंड की टीम जीत के साथ सीरीज 4-0 से अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कि आखिर रोज बाउल की पिच आज बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाजों का? आइए जानते हैं आज पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है...

इंडिया vs इंग्लैंड: रोज बाउल पिच रिपोर्ट

रोज बाउल की पिच को संतुलित माना जाता है। यहां बल्लेबाज और तेज गेंदबाज दोनों को मौका मिलता है। मैच की शुरुआत में नई गेंद काफी असर दिखाती है। तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और एक्स्ट्रा बाउंस मिलता है, जिससे शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहते। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बैटिंग करना आसान हो जाता है और बड़े शॉट निकलने लगते हैं। अगर शुरुआती 5-6 ओवर बिना ज्यादा नुकसान के निकल जाएं, तो बाद में बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं।

रोज बाउल पिच पर 248 रन भी बन चुके हैं

रोज बाउल में टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर 248/6 है, जो इंग्लैंड की टीम ने बनाए हैं। यानी अगर बल्लेबाज सेट हो जाएं तो यह मैदान बड़े स्कोर के लिए भी जाना जाता है। इस मैदान के अहम आंकड़ों पर नजर डालें, तो पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 138 रन है। यहां का सबसे बड़ा सबसे बड़ा स्कोर 248/6 ही है। इन आंकड़ों से साफ है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने पर भी विचार कर सकती है, खासकर अगर मौसम साफ रहे।

India vs England 5th T20: आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम के ज्यादा खराब होने की संभावना नहीं है। अगर बारिश नहीं हुई तो पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, शाम के समय हल्की नमी तेज गेंदबाजों की मदद कर सकती है।

टीम इंडिया का रोज बाउल में रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारत ने अब तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल खेला है और उसमें जीत दर्ज की थी। साल 2022 में इसी मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया था। उस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। इसी मैच में अर्शदीप सिंह ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs England 5th T20I: रात 10 बजे नहीं, इस समय शुरू होगा भारत इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला
विंबलडन में सारा तेंदुलकर की क्यूटनेस ने जीता दिल, रॉयल लुक में दिखे शुभमन गिल