IND vs ENG 5th T20 Delay Reason: शाम 7 बजे क्यों नहीं शुरू हुआ भारत-इंग्लैंड मैच? आखिर कहां फंसी टीम इंडिया

Published : Jul 11, 2026, 07:24 PM IST
IND vs ENG

सार

IND vs ENG 5th T20 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच आज का आखिरी टी-20 मैच लेट हो गया है। जानें ऐसा क्यों हुआ और अब मैच कब शुरू होगा, क्या इसके बाद ओवर भी कम हो जाएंगे? 

IND vs ENG Toss Delayed Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले आखिरी टी-20 मैच का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब मैच अपने टाइम पर ही नहीं शुरू हो सका। तय शेड्यूल के मुताबिक, यह मैच आज शाम 7:00 बजे शुरू होना था, लेकिन मैदान पर न तो खिलाड़ी दिखे और न ही समय पर टॉस हो पाया। हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर मैच क्यों रुक गया? आइए जानते हैं कारण...

भारत-इंग्लैंड का मैच आखिर क्यों लेट हुआ?

इस बार देरी की वजह बारिश या खराब मौसम नहीं, बल्कि भारी ट्रैफिक रहा। जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम जब अपने होटल से साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम के लिए निकली, तो रास्ते में भयंकर ट्रैफिक जाम मिल गया। बस इसी ट्रैफिक में श्रेयस अय्यर और उनकी पूरी टीम काफी देर तक फंसी रह गई। खिलाड़ी समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच पाए, जिसकी वजह से तय समय पर टॉस नहीं कराया जा सका। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि भारतीय टीम अब स्टेडियम पहुंच चुकी है और मैच की नई टाइमिंग भी सामने आ गई है।

भारत-इंग्लैंड का मैच अब कितने बजे होगा?

नए शेड्यूल के अनुसार अब दोनों टीमों के कप्तान शाम 7:15 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। टॉस में देरी के बाद मुकाबले का समय भी बदला गया है। अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। अच्छी बात यह है कि फिलहाल मुकाबले के ओवरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

IND vs ENG Match Today: सिर्फ सीरीज ही नहीं, दांव पर साख

भारत से छिन सकता है ताज

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से टीम इंडिया लगातार 6 टी-20 मैचों से एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। अगर आज भारत हारा, तो इंग्लैंड हमें पछाड़कर आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 टीम बन जाएगा।

कप्तान श्रेयस की साख

श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में खुद तो कमाल का खेल दिखाया है (दो फिफ्टी और पिछले मैच में 80 रन नॉटआउट), लेकिन बतौर कप्तान वे अभी भी अपनी पहली टी-20 इंटरनेशनल जीत का इंतजार कर रहे हैं।

रोज बाउल का पुराना रिकॉर्ड

भारत ने इस मैदान पर साल 2022 में अपना इकलौता टी-20 मैच खेला था और उसमें इंग्लैंड को धोया था। टीम इंडिया आज उसी लकी रिकॉर्ड के भरोसे मैदान पर उतरेगी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs Sri Lanka 2nd Test: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब और कहां देखें मैच
टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल टीमें, भारत का कौन सा नंबर? जानें पूरी लिस्ट