IND vs ENG 5th T20 Live Streaming: मोबाइल और टीवी पर कहां आ रहा है लाइव मैच? जान लें पूरी डिटेल

Published : Jul 11, 2026, 06:32 PM IST
India vs England

सार

India vs England Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच आखिरी टी-20 मैच चल रहा है। जानें टीवी और मोबाइल पर बिल्कुल फ्री लाइव मैच देखने का सही तरीके और प्लेटफॉर्म्स

IND vs ENG 5th T20I LIVE Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला आज खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम 158 रन ही बना सकी थी, जिसके बाद हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की जोड़ी ने इंग्लैंड को एकतरफा जीत दिला दी, लेकिन आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगर आप भी इस मुकाबले को टीवी या मोबाइल पर लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी...

भारत-इंग्लैंड मैच का टाइम और शेड्यूल

तारीख: यह मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जा रहा है।

मैदान: यह मैच साउथैम्प्टन के खूबसूरत 'रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड' पर हो रहा है।

टॉस का समय: दोनों कप्तानों के बीच टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

मैच शुरू होने का समय: मैदान पर पहली गेंद ठीक शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) फेंकी जाएगी।

IND vs ENG Match Today: टीवी पर कहां देखें लाइव?

अगर आप घर पर बैठकर टीवी की बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो भारत में इस सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के अलग-अलग चैनलों पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

IND vs ENG T20 Today: मोबाइल पर लाइव मैच देखने का सही तरीका

जो लोग घर से बाहर हैं या मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए इस बार दो बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आप अपने फोन में सोनी लिव ऐप (SonyLIV App) डाउनलोड करके या उनकी वेबसाइट पर जाकर मैच लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा यह मुकाबला जियो हॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और उनकी वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।

टीम इंडिया के लिए क्यों अहम है यह मुकाबला?

सीरीज में भारत अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाया है। पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था, जबकि अगले तीनों मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश आखिरी मैच जीतकर सीरीज का अंत जीत के साथ करने की होगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की नजर 4-0 से सीरीज खत्म करने पर रहेगी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND Vs ENG 5th T20: आज हारा भारत तो पहली बार बनेगा शर्मनाक रिकॉर्ड, टी-20 की बादशाहत भी जाएगी
IND vs ENG Pitch Report: जहां बना 248 रनों का रिकॉर्ड, आज कैसा रहेगा उस रोज बाउल पिच का मिजाज?