IND vs ENG Live Streaming: मोबाइल पर फ्री में कैसे और कहां देखें भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल?

Published : Mar 05, 2026, 03:46 PM IST
IND vs ENG

सार

IND vs ENG Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल आज खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे और मैच 7:00 बजे शुरू होगा। यहां जानें फ्री में मैच देखने का तरीका और पूरी डिटेल...

India vs England Semi Final Live: क्रिकेट फैंस के लिए आज की शाम बेहद खास है। भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) और इंग्लैंड (England Cricket Team) एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। लगातार तीसरी बार नॉकआउट भिड़ंत इस मुकाबले को और भी हाई-वोल्टेज बना रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मैच को मोबाइल पर फ्री में लाइव कहां और कब से देख सकते हैं? आइए जानते हैं टॉस टाइम से लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक हर डिटेल्स...

IND vs ENG मैच कब और कहां है?

टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup 2026) का यह सेमीफाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 6.30 बजे होगा। इस मैच पर करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजर है। ऐसे में लाइव मैच देखने के लिए लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाएंगे।

टीवी पर कहां देखें IND vs ENG सेमीफाइनल?

भारतीय फैंस यह भारत और इंग्लैंड का यह सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर लाइव टेलीकास्ट होगा। HD और अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का ऑप्शन भी मिलेगा।

मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें IND vs ENG Live Streaming?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर सेमीफाइनल के कांटे की टक्कर वाला मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां फुल एचडी में पूरा मैच देख सकते हैं।

IND vs ENG Match: फ्री में देखने के लिए क्या करें?

  • Jio यूजर हैं तो अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • वैलिड डेटा प्लान एक्टिव होना चाहिए।
  • ऐप अपडेटेड रखें।
  • मैच से पहले लॉग-इन कर लें।
  • कुछ यूजर्स को सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए पहले से चेक कर लें।

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: इन 2 इंग्लिश खिलाड़ियों को नहीं रोका तो टूट सकता है फाइनल का सपना

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: टॉस से पहले टीम इंडिया में टेंशन! कोच ने बताया असली खतरा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Pitch Report Wankhede: इंडिया-इंग्लैंड सेमीफाइनल में सामने आया असली विलेन का नाम!
IND vs ENG Semi Final: टॉस से पहले टीम इंडिया में टेंशन! कोच ने बताया असली खतरा