IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें T20i में ऐसी होगी भारत की मजबूत प्लेइंग 11

Published : Feb 02, 2025, 02:15 PM IST
ind vs eng 5th t20i mumbai

सार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20i श्रृंखला का आखिरी मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव होने की पूरी संभावना है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं, किसे मौका मिलेगा? 

Team India prorable playing 11 in Mumbai: वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा T20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। श्रृंखला का यह आखिरी मुकाबला है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, तो वहीं 1 इंग्लैंड ने जीता है। भारतीय टीम ने इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है और अब इस मुकाबले को जीतकर 4-1 से अंग्रेजों का सफाया करना चाहेगी, तो वहीं इंग्लिश टीम सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। आखिरी मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया में बदलाव संभव

इस सीरीज में अब तक खेले गए 4 मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में मुंबई में भी कुछ बदलाव होने की पूरी संभावना है। हालांकि, टीम में किसे अंदर करें और किसे बाहर? कोच और कप्तान के लिए यह एक टेंशन वाली बात होगी। आखिरी मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। उन्होंने राजकोट में मुकाबला खेला था, लेकिन केवल तीन ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। उस मैच में वह लय में नहीं दिख रहे थे, जिसके कारण उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला।

IND vs ENG: मुंबई में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन करेगा राज? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

मुंबई में दो बदलाव के साथ उतर सकता है भारत

पांचवें मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव होने की संभावना है। जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बेंच पर बैठाया जा सकता है। इसके पीछे के मुख्य कारण, उन्हें आने वाले 3 ODI और फिर चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है। ऐसे में अर्शदीप को आराम मिल सकता है। वहीं, इनकी जगह मोहम्मद शमी को प्लेइंग 11 में रखा जा सकता है। मुंबई में तेज गेंदबाजों को विकेट मिलती है। ऐसे में अक्षर पटेल को बिठाकर हर्षित राणा को मौका मिलने की उम्मीद है। उन्होंने पुणे में बतौर कंकशन सब्स्टीट्यूट अपना डेब्यू किया था।

मुंबई में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पांचवें T20i के लिए मुंबई पहुंची टीम इंडिया, ताज होटल में हुआ स्वागत

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...