दुबे आउट, ईशान-रजत को किया इग्नोर; इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी है भारतीय T20i टीम

Published : Jan 12, 2025, 09:16 AM IST
Team India T20i Squad

सार

Team India T20i Squad: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान। शमी की वापसी, ईशान किशन और रजत पाटीदार को जगह नहीं।

IND vs ENG T20i: 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे T20 इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। 1 साल बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। बीसीसीआई ने कुछ खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, तो वहीं कई प्लेयरों को इग्नोर किया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्य टीम की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में रखा गया है। वहीं घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन, रजत पाटीदार को मौका नहीं मिला है। ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी बाहर रखा गया है।

क्यों ईशान ईशान को लगातार किया जा रहा है इग्नोर?

इंग्लैंड के खिलाफ पांच T20i मैचों के लिए विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को रखा, जबकि ईशान किशन को एक बार फिर नजर अंदाज किया गया है। आखरी बार नवंबर 2023 में उन्होंने भारत के लिए मैच खेला था। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला। ईशान ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, उसके बावजूद उन्हें बाहर रखा जा रहा है। जिसके चलते उनके फैंस भी नाराज हैं। वह बीसीसीआई कैसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा भी नहीं हैं।

रजत पाटीदार को नहीं मिला अच्छा प्रदर्शन का फल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार को भी सेलेक्टर्स ने मौका नहीं दिया है। उनका हालिया फॉर्म शानदार रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मध्य प्रदेश के लिए कप्तानी करते हुए उन्होंने 10 मैचों 428 रन बनाए थे। उनकी टीम फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी। उनकी बल्लेबाजी में भी रफ्तार दिखी। उसके बावजूद भी उन्हें टीम में शामिल करने से इनकार कर दिया गया। अब ऐसे में उनके फैंस BCCI चयनकर्ताओं के ऊपर पक्षपात करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T20i में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

शिवम दुबे क्यों हो गए टीम से आउट?

भारत को 2024 T20 वर्ल्ड कप जितवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे भी बाहर कर दिए गए हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 16 गेंद पर 27 रन बनाए थे। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने के बाद वह टीम से बाहर हुए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं। उसके बावजूद भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

T20i सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई टीम इंडिया:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के ऐलान में देरी, आखिर क्या है मुख्य वजह?

PREV

Recommended Stories

रोहित–SKY–विराट के बाद अब पांड्या, T20 में भारत के टॉप 100+ सिक्स हिटर
IND vs SA 1st T20i: ये 5 भारतीय धुरंधर साउथ अफ्रीका के लिए बने काल