2. विराट कोहली
विराट कोहली हमेशा से भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी उम्मीद रहे हैं। वो केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में जाकर भी रन बनाना जानते हैं। किंग कोहली ने अब तक 123 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 30 से सेंचुरी भी आई है। विराट का हालिया फॉर्म भी लाजवाब है। ऐसे में उनका बल्ला इंग्लैंड की धरती पर भी गरज सकता है, जो टीम इंडिया के लिए फायदेमंद होगा।