Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी

Published : Feb 06, 2026, 08:28 PM ISTUpdated : Feb 06, 2026, 08:43 PM IST
vaibhav suryavanshi

सार

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर अंग्रेजों को 412 रन का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रनों पर ही सिमट गई।

Ind vs Eng Under-19 World Cup Final: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर 6ठी बार वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर अंग्रेजों को 412 रन का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। 

Vaibhav Suryavanshi Record Innings: 175 रनों की ऐतिहासिक पारी

जिम्बाब्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर इंडिया ने बैटिंग चुनी। भारतीय ओपनर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 175 रन बनाए। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। इसके साथ ही सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

उन्मुक्त चंद का पुराना रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था। उन्मुक्त ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी ने यह 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने  1988 में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 108 रनों की पारी खेली थी।

वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री से बने 150 रन, स्ट्राइक रेट रहा 218.75

वैभव सूर्यवंशी ने 218.75 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी 175 रनों की पारी में से 150 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए। उन्होंने अपनी पारी में कुल 15 चौके और 15 छक्के लगाए, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाजों पर भारी दबाव बन गया।

कप्तान आयुष म्हात्रे का अहम योगदान

भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी वैभव का अच्छा साथ निभाया। उन्होंने 53 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम के बड़े स्कोर की नींव मजबूत की।

इंग्लैंड की गेंदबाजी: मॉर्गन और ग्रीन को मिले विकेट

इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।

412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ऑलआउट

412 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा।

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इसके अलावा दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिले, जिससे इंग्लैंड की रनचेज बिखर गई।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ