Pakistan Semi Final Chance: T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में आज इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड का मुकाबला तीन टीमों की किस्मत तय करने वाला है। न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो जैसा मुकाबला है, जबकि इंग्लैंड की जीत पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रख सकती है।
ENG vs NZ Match Impact on Pakistan Semi Final Race: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज होने वाले एक मैच से तीन टीमों की किस्मत तय होगी। शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team) का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा लेकिन असली टेंशन पाकिस्तान की है, जिसका सेमीफाइनल में पहुंचना आज के रिजल्ट पर तय करेगा। यही कारण है कि पाकिस्तानी टीम और फैंस की नजर आज होने वाले मैच पर टिकी है।
NZ vs ENG मैच क्यों इतना बड़ा है?
आज के मैच में अगर न्यूजीलैंड जीतता है, तो वह सेमीफाइनल की रेस में मजबूत हो जाएगा और पाकिस्तान का रास्ता लगभग बंद हो सकता है। अगर इंग्लैंड जीतता है, तो पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रहेगी, यानी आज का रिजल्ट सिर्फ एक टीम नहीं, तीन टीमों की नींद उड़ाने वाला है।
England vs New Zealand: किसका पलड़ा भारी?
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इंग्लैंड ने 16 बार बाजी मारी है, जबकि न्यूजीलैंड 10 बार जीता है। 3 मैच बिना रिजल्ट और एक टाई भी रहा। वर्ल्ड कप में मामला और भी दिलचस्प है। वहां टक्कर लगभग बराबरी की रही है। पिछली बार 2022 में ब्रिसबेन में दोनों भिड़े थे, तब इंग्लैंड ने मैच जीता था। मतलब आज कांटे की टक्कर होने वाली है।
New Zealand vs England Match: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
इंग्लैंड की ताकत हैरी ब्रूक हैं, जो इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और तेज रन बनाने के साथ सबसे बड़ा स्कोर भी कर चुके हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर लगातार विकेट निकाल रहे हैं और रन भी कंट्रोल में रख रहे हैं। न्यूजीलैंड का भरोसा टिम साइफर्ट पर है, जो तेज स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अगर वह टिक गए तो मैच का रुख बदल सकता है। मैट हेनरी गेंद से टीम के लिए अहम साबित हुए हैं। आज का मैच इन चार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी हद तक टिका हो सकता है।
ENG vs NZ पिच रिपोर्ट
कोलंबो की पिच शुरुआत में ठीक रहती है। नई गेंद पर बल्लेबाज शॉट खेल सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनरों का असर बढ़ता जाता है। यहां पहली पारी में करीब 160 रन का स्कोर काफी मजबूत माना जाता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम की बात करें तो बारिश की आशंका लगभग न के बराबर है। हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन मैच रुकने का खतरा नहीं है। तापमान करीब 24-25 डिग्री के आसपास रहेगा। मतलब पूरा मैच होने की पूरी उम्मीद है।
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या है?
पाकिस्तान के फैंस आज इंग्लैंड की जीत की दुआ करेंगे। अगर न्यूजीलैंड जीत गया तो मामला बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन इंग्लैंड जीतता है तो पाकिस्तान के लिए दरवाजा खुला रहेगा। यानी आज टीवी के सामने सिर्फ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के फैंस नहीं, पाकिस्तान के करोड़ों फैंस भी बैठ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Ind vs Zim: जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद भी टीम इंडिया को झटका, शिवम दुबे ने अरमानों पर फेरा पानी
इसे भी पढ़ें-Sanju Samson News: 24 रन बनाकर भी क्यों हीरो बन गए संजू सैमसन? कोच गंभीर ने क्यों लगाया गले?
