Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs NED: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result भारत vs नीदरलैंड्स

Published : Feb 19, 2026, 01:00 AM IST
ind vs Netherlands t20 world cup match result

सार

IND vs NED T20 World Cup Yesterday Match Result: भारत बनाम नीदरलैंड्स, पाकिस्तान बनाम नामीबिया, साउथ अफ्रीका बनाम यूएई टी20 वर्ल्ड कप लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

IND vs NED T20 World Cup Match Result: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार 18 फरवरी को भारत-नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत रही। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए, जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी।

शिवम दुबे की तूफानी पारी से भारत 193 तक पहुंचा

भारत की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम मजबूत स्कोर तक पहुंची। अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या ने भी 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 200 रन का आंकड़ा पार कर जाएगा, लेकिन आखिरी ओवर में दुबे और पंड्या दोनों आउट हो गए। नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वैन बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए।

अभिषेक शर्मा की ‘डक हैट्रिक’

भारत की ओर से ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन उतरे। अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। वह पहले ही ओवर में आर्यन दत्त की गेंद पर 0 पर आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों का सामना किया। यह इस वर्ल्ड कप में उनका लगातार तीसरा शून्य रहा। ईशान किशन ने 7 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन वह भी जल्दी बोल्ड हो गए। उनके आउट होते ही भारत का स्कोर 39/2 हो गया।

मिडिल-ऑर्डर में संभली पारी, फिर गिरे विकेट

तिलक वर्मा (31 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन रोएलोफ वैन डेर मर्व ने लोगन वैन बीक की गेंद पर तिलक का शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर काइल क्लेन की गेंद पर आउट हुए। उस समय भारत का स्कोर 110/4 था।

नीदरलैंड्स की पारी: अच्छी शुरुआत लेकिन लक्ष्य से दूर

194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की शुरुआत ठीक रही। टीम को पहला झटका छठे ओवर में लगा, जब मैक्स ओ’डाउड 20 रन बनाकर आउट हुए। 51 रन के स्कोर पर माइकल लेविट भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद बास डी लीडे और कॉलिन एकरमैन के बीच अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में मैच पर पकड़ बना ली। अंत में नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी।

वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी

भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला। इस हार के साथ ही नीदरलैंड्स का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म हो गया। उन्हें इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक जीत नामीबिया के खिलाफ मिली थी।

Pakistan vs Namibia: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हरा कर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया 97 रन पर ऑलआउट हो गई।

साहिबजादा फरहान रहे पाकिस्तान की जीत के हीरो

पाकिस्तान की जीत के हीरो ओपनर साहिबजादा फरहान रहे। उन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाए, जबकि कप्तान सलमान अली आगा ने 38 रन की अहम पारी खेली। नामीबिया की ओर से जैक ब्रेसल ने 2 विकेट लिए, जबकि जेरार्ड इरास्मस को 1 विकेट मिला।

नामीबिया की पारी 97 रन पर सिमटी

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 23 रन बनाए, जबकि एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक ने 20 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। शादाब खान ने 2 विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

South Africa vs UAE: साउथ अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप के 34वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 6 विकेट से हरा दिया। यह साउथ अफ्रीका की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। वहीं, UAE इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 36 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 30 रन की पारी खेली, जबकि ऐडन मार्करम ने 28 रन जोड़े। क्विंटन डी कॉक ने 14 रन बनाए। जेसन स्मिथ (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (6) नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया। UAE की ओर से मुहम्मद फारूक, हैदर अली, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद जवादुल्लाह को एक-एक विकेट मिला।

UAE की पारी: अलीशान शराफू का संघर्ष

UAE की तरफ से अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 22 रन की पारी खेली। ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 रन बनाए, जबकि मुहम्मद अरफान ने 11 रन जोड़े। हालांकि, टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी और 122 रन पर ही सीमित रह गई। साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। एनरिक नॉर्जे ने 2 विकेट झटके और जॉर्ज लिंडे को 1 सफलता मिली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

अभिषेक शर्मा का टोटका भी नहीं आया काम, तीसरी बार 0 पर आउट हो बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
सुपर 8 में पाकिस्तान ने की धुरंधर अंदाज में एंट्री, अब होगा असली मुकाबला