- Home
- News
- T20 World Cup 2026: भारत की साउथ अफ्रीका से सबसे शर्मनाक हार, कहां और क्यों फेल हो गए इंडिया के धुरंधर-अब सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल?
T20 World Cup 2026: भारत की साउथ अफ्रीका से सबसे शर्मनाक हार, कहां और क्यों फेल हो गए इंडिया के धुरंधर-अब सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल?
T20 World Cup 2026 Shock: क्या भारत 76 रन की करारी हार के बाद सेमीफाइनल की राह पकड़ पाएगा? ईशान-तिलक की फ्लॉप ओपनिंग, मिलर-ब्रेविस की जबरदस्त साझेदारी और केशव महाराज की मिडिल ओवर जादूगरी ने टीम इंडिया को हिला दिया!

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को रविवार को अपने सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम इंडिया के जीत के सिलसिले को रोक दिया, जो पहले 12 लगातार मैच जीत चुकी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जानिए भारत के धुरंधर क्यो फेल हो गये और अब आगे सेमीफाइनल की राह भारत के लिए कितनी मुश्किल होगी? क्या भारत टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा या फिर करेगा जोरदार वापसी?
डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार साझेदारी ने भारत को रोक क्यों नहीं पाया?
साउथ अफ्रीका की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही। टीम ने सिर्फ 20 रन पर टॉप-3 विकेट गंवा दिए। क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम और रियान रिकेल्टन जल्दी आउट हो गए। लेकिन फिर डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने 50 गेंदों में 97 रन की धमाकेदार साझेदारी की। इस साझेदारी ने रन रेट को लगभग 10 रन प्रति ओवर तक पहुंचा दिया। इसके दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रन का लक्ष्य दिया।
डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन की अहम पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए।
भारत के बैटर्स क्यों फेल रहे?
टीम इंडिया के ओपनर्स लगातार चौथे मैच में जीरो पर आउट हुए। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए, तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर लौट गए और अभिषेक शर्मा ने 15 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 11 रन ही बना पाए। भारत ने कोई भी फिफ्टी साझेदारी नहीं बनाई।
भारत की हार के 3 प्रमुख कारण
- मिलर-ब्रेविस की जबरदस्त साझेदारी: साउथ अफ्रीका की शुरुआत धीमी थी, लेकिन मिलर और ब्रेविस ने सिर्फ 50 गेंद में 97 रन जोड़कर रन रेट को लगभग 10 प्रति ओवर तक पहुंचा दिया। इस साझेदारी ने भारत के लिए 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया।
- भारतीय बल्लेबाजों की कमजोर पारी: लगातार चौथे मैच में भारत का कोई भी ओपनर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। ईशान किशन, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हुए, जिससे टीम जल्दी दबाव में आ गई।
- कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बनी: भारत ने मिडिल ओवर्स में कोई भी 50+ रन की साझेदारी नहीं बनाई। केशव महाराज ने 15वें ओवर में हार्दिक, रिंकू और अर्शदीप को आउट कर भारत की हार पक्की कर दी।
भारत की सेमीफाइनल की राह अब कितनी मुश्किल है?
इस हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया। अब टीम इंडिया को बचे दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि सेमीफाइनल में जगह बना सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के अनुभवी खिलाड़ी दबाव में सही रणनीति अपनाकर वापसी करते हुए अगले दोनों मैच में बड़ी जीत हासिल करनी होगी, ताकि नेट रन रेट बेहतर हो और सेमीफाइनल की राह आसान हो।
मैच के हीरो और स्पेशल परफॉर्मर
- डेविड मिलर: 35 गेंदों में 63 रन, प्लेयर ऑफ द मैच
- डेवाल्ड ब्रेविस: 29 गेंद में 45 रन
- ट्रिस्टन स्टब्स: नाबाद 44 रन, तेज़ पारी
- केशव महाराज: 3 विकेट
- जसप्रीत बुमराह: 3 विकेट
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
