IND vs NZ: छोटी दीवाली पर बड़ा क्रिकेट मैच, जानें कब-कहां-कैसे देखें दूसरा वनडे

Published : Nov 06, 2026, 04:11 PM IST
India vs New Zealand Match Date

सार

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 7 नवंबर 2026 को छोटी दिवाली के दिन खेला जाएगा। जानें मैच का समय, वेन्यू, टीवी पर लाइव टेलीकास्ट और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

India vs New Zealand 2nd ODI 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की नजर दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल कर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। सबसे खास बात यह है कि यह मुकाबला छोटी दिवाली के दिन खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को त्योहार के साथ क्रिकेट का रोमांच भी देखने को मिलेगा। अगर आप भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला देखना चाहते हैं, तो जान लीजिए मैच की तारीख, समय, वेन्यू और लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे शनिवार, 7 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन स्थित वेलिंग्टन रीजनल स्टेडियम में आयोजित होगा। भारत में यह मैच छोटी दिवाली के दिन खेला जाएगा, जबकि 8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। ऐसे में फैंस त्योहार की तैयारियों के बीच सुबह-सुबह इस मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।

कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। भारतीय समय के मुताबिक मुकाबले की शुरुआत सुबह 7:30 बजे होगी। मैच का टॉस सुबह 7 बजे किया जाएगा।

और पढे़ं- Virat Kohli 100 Centuries: सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने से कितने दूर हैं विराट कोहली?

पहले वनडे में भारत ने कैसे हासिल की जीत?

सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 185 रन पर सिमट गई थी। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। भारत की ओर से अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में केवल 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 74 रन की अहम पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कप्तान शुभमन गिल ने भी उपयोगी योगदान दिया।

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi: सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले PM मोदी, बच्ची का गाना सुन खुद बजाने लगे ताली
IPL Mega Auction: IPL टीमों की बढ़ी टेंशन! खिलाड़ियों ने रखी 40 करोड़ की शर्त, एक ने तो कप्तानी भी मांगी