IND vs NZ, 3rd T20I: भारत ने पावरप्ले में रचा इतिहास, 5 ओवर में ठोके 100 रन

Published : Oct 27, 2026, 03:14 PM IST
Fastest 100 Runs in T20I

सार

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 100 रन पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पावरप्ले में 118 रन बनाए। जानिए टीम इंडिया के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में...

India 118 Powerplay Runs: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत की। वेलिंगटन में खेले जा रहे इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धूल चटाई। दोनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

भारत ने पावरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 113 रन बनाए थे। भारत ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया।

5 ओवर में पूरे किए 100 रन

भारतीय बल्लेबाजों ने पहले पांच ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा छू लिया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा के बल्ले से 67 रन निकले। बाकी रन एक्स्ट्रा के रूप में मिले। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए।

और पढे़ं- India vs New Zealand: लाइव मैच में टला बड़ा हादसा, डैरेल मिचेल के शॉट से जा सकती थी जान

अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में बेहद तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर 50 रन का आंकड़ा पार किया। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पारी के शुरुआती चार ओवर में ही 84 रन बना लिए थे। इससे साफ हो गया कि भारतीय बल्लेबाज बड़े लक्ष्य का पीछा करने के इरादे से मैदान पर उतरे थे।

15 गेंदों में वैभव-अभिषेक की अर्धशतकीय साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर सिर्फ 15 गेंदों में 50 रन की पार्टनरशिप पूरी की। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की सबसे तेज अर्धशतकीय साझेदारी थी। इससे पहले दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर में 26 रन ठोककर मैच का माहौल बना दिया था। न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर जैकब डफी ने डाला। इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगा। वैभव ने 13 रन बनाए, अभिषेक के बल्ले से 7 रन आए और बाकी 6 रन एक्स्ट्रा के रूप में मिले। इस तरह वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 19 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाएं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs New Zealand: लाइव मैच में टला बड़ा हादसा, डैरेल मिचेल के शॉट से जा सकती थी जान
IND vs NZ 3rd T20 Live: न Sony LIV, न मोबाइल डेटा की टेंशन! यहां बिल्कुल फ्री आ रहा मैच