'नई मिल गई...,' धनश्री से तलाक के बाद यूजवेंद्र चहल को मिला नया प्यार? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में मिस्ट्री गर्ल संग आए नजर

Published : Mar 09, 2025, 06:26 PM IST
YUZI CHAHAL

सार

Ind vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्टेडियम में नजर आए हैं। वह टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए काफी खुश नजर आ रहे थे। 

Yuzvendra Chahal with Mistry Girl: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का हाल ही में उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक हुआ है। करीब 5 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का निर्णय कर लिया। लंबे समय से दोनों के बीच रिश्ते को लेकर काफी अनबन चल रही थी, इसके बाद फैंस उनके अलग होने की बात करने लगे। लेकिन, बाद में वही हुआ जिसकी उम्मीद सभी फैंस संभावना जता रहे थे। हालांकि, अब वे दोनों अपनी लाइफ में पूरी तरह से बिजी नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां, धनश्री अपने फिल्मों और म्यूजिक में व्यस्त हैं, तो वहीं दूसरी ओर यूजी अनोखे कारनामे करते हुए देखे जा रहे हैं।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में मिस्ट्री गर्ल संग दिखे चहल

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी भिड़ंत के दौरान क्रिकेटर यूजी चहल मैदान में स्पॉट किया गया है। इस बार फैंस के लिए चौंकाने वाली बात यह थी, कि वह अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई हैं। दोनों भारतीय टीम को पूरी तरह से सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे थे। भारत के गेंदबाज जब विकेट लेने में सफल हो रहे थे, इस दौरान दोनों एक दूसरे को देखकर काफी हंस रहे थे और इंजॉय कर रहे थे। अब कैमरामैन के अचानक उनकी ओर फोकस करने के बाद सभी फैंस हैरान हो गए हैं।

फाइनल मुकाबले में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने दिखाया दम

इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का दबदबा न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। उनके कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिन को पढ़ने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला। रोहित की सेवा को अब खिताब जीतकर इतिहास रचने के लिए 252 रनों की जरूरत है। भारत की बल्लेबाजी में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर फैंस की ज्यादा नजरें होंगी।

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL