IND vs NZ: 2-0 से आगे है भारत, फिर भी बदल गया कप्तान! जानिए गिल समेत 5 खिलाड़ी क्यों हुए बाहर?

Published : Nov 10, 2026, 02:12 PM IST
Shubman Gill and Gautam Gambhir

सार

IND vs NZ ODI Series: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। आखिरी दो वनडे से कप्तान शुभमन गिल समेत 5 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। जानिए वजह

India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाने वाला तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस तो हुआ, जिसे जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने पहले बॉलिंग चुनी थी, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। भारत अभी इस 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज जीतने के इतने करीब होने के बावजूद टीम इंडिया बदलने जा रही है। अब शुभमन गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे और टीम इंडिया की जिम्मेदारी नए कप्तान के हाथ दे दी गई है। आइए जानते हैं आगे के दो मैचों में कौन टीम की कप्तानी करेगा और गिल के अलावा कौन-कौन से खिलाड़ी अब इस सीरीज में नहीं खेलेंगे और क्यों...

श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान, ईशान किशन उप-कप्तान

आखिरी दो वनडे मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। ये अय्यर का वनडे में बतौर कप्तान पहला मैच (डेब्यू) होगा। उनके साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की भी किस्मत चमक गई है। ईशान शुरुआती तीनों मैचों में बेंच पर बैठे थे, लेकिन अब उन्हें उप-कप्तान (Vice-Captain) की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बता दें कि श्रेयस अय्यर को 2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही लीडरशिप ग्रुप में रखा गया था, लेकिन चोट की वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में कप्तानी नहीं कर पाए थे। तब गिल भी चोटिल थे और मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को कप्तान बना दिया था।

टीम इंडिया में बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?

इसकी सबसे बड़ी वजह है, आने वाली टेस्ट सीरीज। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 15 नवंबर को खत्म हो रही है और ठीक 4 दिन बाद यानी 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होनी है। खिलाड़ियों को आराम और टेस्ट की तैयारी के लिए कोई ब्रेक नहीं मिल पा रहा था। लाल गेंद (Red-Ball) क्रिकेट के कैंप में हिस्सा लेने के लिए ही टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को वनडे से पहले ही छुट्टी दे दी गई है।

IND vs NZ 4th ODI: टीम इंडिया से कौन हुआ बाहर और किसकी एंट्री?

इस बड़े बदलाव के बाद टीम से 5 बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है और 3 नए युवाओं को मौका मिला है। जो पांच खिलाड़ी बाहर हुए हैं, उनमें कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और अंशुल कंबोज शामिल हैं। जिन खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, उनमें तिलक वर्मा, यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र शामिल हैं। अब ये तीनों आखिरी दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड में टीम से जुड़ेंगे।

भारत vs न्यूजीलैंड ODI: कब और कहां होंगे बचे हुए मैच?

सीरीज के आखिरी दो वनडे मुकाबले अब 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के 'बे ओवल' (Bay Oval) मैदान पर खेले जाएंगे। इसके बाद 19 और 27 नवंबर से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की असली टेस्ट की टक्कर शुरू होगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs UAE U19: पिता वीरेंद्र सहवाग के नक्शेकदम पर बेटा! यूएई के खिलाफ जड़ा धुआंधार शतक
IND vs NZ: मैच रद्द होने का भी है वर्ल्ड रिकॉर्ड, 44-44 मैचों के साथ टॉप पर ये 2 देश, देखें टॉप-5 लिस्ट