
India vs New Zealand T20 World Cup Final Free Live Streaming: करीब एक महीने और 54 मुकाबलों के बाद आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होनेवाले इस मुकाबले तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया ने अपने 8 में से 7 मैच जीते हैं। उसे सुपर-8 में सिर्फ साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली थी। फाइनल में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि इस मुकाबले को फ्री में कहां देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा। यह बड़ा मुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच शाम 7 बजे (IST) से शुरू होगा। मैच का टॉस मुकाबले से करीब 30 मिनट पहले यानी साढ़े 6 बजे के आसपास हो सकता है।
फाइनल मैच का फ्री लाइव टेलीकास्ट DD Sports (डीडी स्पोर्ट्स) पर देखा जा सकता है। भारत में दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के इस चैनल पर मैच का आनंद उठा सकते हैं।
अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, , रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।