
IND vs NZ Final Match Today: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। रविवार 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए कीवीज को 256 रन का टारगेट दिया। भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शानदार फिफ्टी लगाई। ओपनर संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने ताबड़तोड 8 गेंद में 26 रन ठोक टीम इंडिया को 255 के स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने कीवीज को हराते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 32 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपने दो विकेट गंवा दिए। कीवी टीम की ओर से ओपनर टिम साइफर्ट ने 52, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन की पारी खेली। इनके अलावा डेरेल मिचेल ने 17 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों को छोड़ बाकी पूरी टीम सस्ते में पैवेलियन लौट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 3, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
फाइनल मुकाबले के लिए स्क्वायर की बीच वाली पिच को तैयार किया गया है। यही पिच पिछले साल IPL फाइनल के दौरान भी इस्तेमाल की गई थी। हालांकि, 2023 ODI वर्ल्ड कप के दौरान इस पिच का उपयोग नहीं किया गया था। ग्राउंड मैनेजमेंट ने इस खास सतह को बड़े मुकाबले के लिए सुरक्षित रखा था।
2024 से ही अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की इस पिच का रिकॉर्ड दिलचस्प रहा है। लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी इस सतह पर खेले गए मैचों में अब तक 5 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम और 3 मुकाबले पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। यानी यहां टॉस का असर जरूर है, लेकिन दोनों ही टीमों के लिए मौके बने रहते हैं।
पिछले साल IPL फाइनल में इसी पिच पर Royal Challengers Bengaluru ने 190 रन का स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। उससे पहले Punjab Kings ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए थे और मुकाबला सिर्फ 11 रन से जीता था। इन दोनों मैचों ने दिखाया कि इस सतह पर बड़े स्कोर बनना आम बात है।
इस टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी पिच पर एक सफल डिफेंड देखने को मिला। साउथ अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ स्कोर बचाते हुए जीत दर्ज की थी। इससे साफ है कि यहां गेंदबाज भी सही रणनीति के साथ मैच पलट सकते हैं। इसी सतह पर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शाम के मैच में आसानी से लक्ष्य हासिल किया था। उस मुकाबले ने यह भी साबित कर दिया कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है और यहां बड़े स्कोर बनना संभव है।
टीम इंडिया ने कहा है कि मुंबई में वे आमतौर पर पहले बैटिंग करना पसंद करते हैं। हालांकि, अगर टॉस उनके पक्ष में नहीं गया तो रणनीति बदलनी पड़ सकती है। इससे पहले इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 188 रन का लक्ष्य चेज करने की कोशिश की थी, लेकिन वह मैच हार गया था। हालांकि वह मुकाबला इसी मैदान की एक अलग पिच पर खेला गया था।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, , रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।