IND vs NZ Final: टॉस जीता तो बनाने होंगे इतने रन, वरना हाथ से जाएगी ट्रॉफी!

Published : Mar 07, 2026, 04:07 PM IST
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final

सार

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: 8 मार्च को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खास मिट्टी वाली फ्रेश पिच तैयार है। यह पिच पूरी तरह बैटर्स के साथ है। यहां स्पिनर्स की दाल गलनी मुश्किल है। वानखेड़े सेमीफाइनल की तरह यहां रनों की बारिश हो सकती है। 

IND vs NZ Final Pitch Toss Winning Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला कल, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। करोड़ों फैंस की निगाहें इस मैच पर हैं, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही पिच की एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने दोनों टीमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। पिच रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर होने वाला है। फ्रेश पिच पर पेस और बाउंस तो मिलेगा, लेकिन असली मजे बल्लेबाज लूटेंगे। इस पिच पर 150-160 रन काफी नहीं रहने वाले हैं। आइए जानते हैं यहां कितना स्कोर सेफ रह सकता है और पिच रिपोर्ट क्या कह रही है...

अहमदाबाद पिच पर काली और लाल मिट्टी का 'तड़का'

अहमदाबाद के इस मैदान पर फाइनल के लिए एक 'फ्रेश पिच' तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पिच को बनाने में काली और लाल मिट्टी को मिक्स किया गया है। इस मिट्टी की वजह से स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, जबकि तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और रफ्तार मिलेगी। यहां बैटर्स की मौज रहने वाली है। कुल मिलाकर यह पिच बैटिंग के लिए शानदार रहने वाली है। यानी गेंद बल्ले पर सीधे आएगी और चौकों-छक्कों की बरसात होगी।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में कितना स्कोर सेफ होगा?

मुंबई में हुए भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल को याद कीजिए, वहां भी ऐसी ही पिच थी और मैच में लगभग 500 रन बने थे। अहमदाबाद में भी फाइनल की पिच वैसी ही रहने वाली है। आंकड़ों की मानें तो पहली पारी में कम से कम 200 से 210 रन बनाना जरूरी है। अगर स्कोर इससे कम रहा, तो दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो सकता है, जिससे रन बचाने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। पिछले महीने यहां एक मैच में साउथ अफ्रीका ने आसानी से 213 रन ठोक दिए थे।

अहमदाबाद में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया इस मैदान पर इस टूर्नामेंट में दो बार खेल चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने 193 रन बनाए और जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया मात खा गई थी। अफ्रीका ने 187 बनाए थे और भारतीय टीम सिर्फ 111 पर ढेर हो गई थी। यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत को अपनी पुरानी गलतियों से सीखना होगा और बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना होगा।

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप में कीवियों का रिकॉर्ड 100%, डराने वाला है रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत की गवाही दें रहे ये 4 संयोग

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Sanju Samson News: 'गंभीर लड़-झगड़कर संजू को टीम में लाए', शोएब अख्तर ने और क्या कहा...
T20 वर्ल्ड कप 2026: फाइनल से पहले टीम इंडिया ने क्यों बदला होटल और ड्रेसिंग रूम? जानें बड़ी वजह