T20 World Cup 2026 Final में भारत और न्यूजीलैंड आमने सामने हैं। ये 4 बड़े संयोग टीम इंडिया की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। जानिए भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से जुड़े दिलचस्प संयोग।

IND vs NZ T20 Final: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने फाइनल मुकाम पर पहुंच गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च 2026, रविवार के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी फाइनल के अब तक की किसी भी मैच में न्यूजीलैंड भारत से नहीं हारा, लेकिन भारत के पास ऐसे चार बड़े संयोग है, जो उनकी जीत की गवाही दे रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन पर...

भारत की जीत के चार बड़े संयोग

1. भारत की जीत का संयोग जिंबाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से है। जी हां, व्हाइट बॉल क्रिकेट वर्ल्ड कप में जब जब जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। उसमें भारत चैंपियन बना। 1983 का वनडे वर्ल्ड कप हो या 2007 का T20 वर्ल्ड कप इन सभी टूर्नामेंट में जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया ने हराया और भारत चैंपियन बना। T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जिंबाब्वे ने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

और पढ़ें- Ind vs Eng Viral Moment: भारत की जीत में ‘नंबर 7’ का अजीब संयोग, धोनी को क्यों क्रेडिट दे रहे फैंस?

2. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जब भी भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से हारी है, उसमें वो चैंपियन बनी है। 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भी वो सिर्फ साउथ अफ्रीका से हारी थी और चैंपियन बनी। 2026 वर्ल्ड कप में भी ऐसा हुआ कि टीम इंडिया सिर्फ साउथ अफ्रीका से सुपर 8 मुकाबला में हारी है और बाकी के सारे मुकाबले उसने जीते हैं। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भी भारत के जीतने की पूरी उम्मीद है।

3. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच जब भी सेमीफाइनल हुआ और भारत ने इंग्लैंड को हराया, तो वो टूर्नामेंट का चैंपियन भारत बना। T20 वर्ल्ड कप 2024 सेमी फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराया, इसके बाद वो चैंपियन बना। इससे पहले 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था और वो चैंपियन बना था। यानी कि सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड में से जो भी टीम जीती है, वो चैंपियन बनी है। ये भारत की जीत का एक और संयोग बना रहा है।

ये भी पढ़ें- T20 WC Record: संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

4. भारत की जीत का चौथा संयोग तारीख से है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 8 तारीख को खेला जाएगा। ये तारीख भारतीय टीम के लिए पहले भी कई बड़ी जीत लेकर आई है। ऐसे में ये संयोग गवाही दे रहे हैं कि भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की ट्रॉफी एक बार फिर अपने नाम कर सकता है। फैंस का कहना है कि ये तारीख भारत के लिए लकी डेट है।