IND vs PAK Final: हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले, तो उनकी जगह कौन लेगा?

Published : Sep 28, 2025, 04:07 PM IST
Hardik Pandya Injury IND vs PAK Final

सार

IND vs PAK Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।  

Hardik Pandya Injury IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हैं। 41 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब दोनों का सामना खिताबी मैच में होगा। भारतीय खिलाड़ियों ने सामने वाली टीमों के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन किया है, लेकिन फाइनल से पहले एक बड़ा झटका लगने की संभावना है। दरअसल, हार्दिक पांड्या के खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। चोट के चलते हार्दिक इस मैच में खेलते हैं या नहीं, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि अगर वो प्लेइंग 11 में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा?

इंजरी के चलते मैदान छोड़कर बाहर गए थे हार्दिक पांड्या

श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी के दौरान इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह मैदान से बाहर चले गए थे। पारी के पहले ही ओवर में हार्दिक नई गेंद से गेंदबाजी करने के लिए आए थे, लेकिन अचानक से उन्हें अच्छा महसूस नहीं हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए। उसके बाद पूरी इनिंग के दौरान वह ना, तो गेंदबाजी कर पाए और ना ही फील्डिंग के लिए मैदान में आए। उसका नतीजा भी उस मुकाबले में देखने को मिला जहां श्रीलंका ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या की जगह कौन लेगा?

अगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाते हैं, तो उनकी जगह पर शिवम दुबे को मौका मिलेगा। दुबे श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे थे। वहीं, अर्शदीप सिंह इस फाइनल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि भारत को एक तेज गेंदबाज को मौका जरूरी हो जाएगा। चूंकि, हार्दिक एक अच्छे पेसर के रूप में खेलते आ रहे हैं। अब इस परिस्थिति में गौतम गंभीर को अर्शदीप के साथ ही जाना होगा। वहीं, दुबे भी अच्छी मीडियम पेस गेंदबाजी कर लेते हैं। इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने गेंदबाजी से विकेट लिए हैं।

और पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने कोहली के रिकॉर्ड पर डाला विराट संकट, फाइनल में इतिहास रचने के बेहद करीब

दुनिया के नंबर वन टी20i ऑलराउंडर हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या इस समय दुनिया के नंबर वन T20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 120 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 108 पारियों में गेंदबाजीकरते हुए 98 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 16 रन देकर 4 विकेट है। इसके अलावा बल्लेबाजी से भी खिलाड़ी ने भारतीय टीम को कई मुकाबले जितवाए हैं। उन्होंने इतने मैचों की 94 पारियों में 141.02 की स्ट्राइक रेट से 1860 रन बनाए हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ ये इंजरी के चलते नहीं खेलते हैं, तो टीम इंडिया को बड़ा झटका लगेगा।

और पढ़ें-मुफ्त-मुफ्त-मुफ्त टीवी पर एकदम मुफ्त में देखें भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच