IND vs SA: तेंबा बावुमा भारत के लिए ODI में भी बन सकते हैं खतरा, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

Published : Nov 29, 2025, 05:36 PM IST
Temba Bavuma south africa odi captain

सार

IND vs SA: टेस्ट सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें वनडे में आमने-सामने होने जा रही हैं। पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। तेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट में इतिहास रचा है। अब वन्दे पर नजरें होंगी। 

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कल यानी 30 नवंबर से होने जा रही है। रांची में पहला मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद रायपुर में दूसरा और तीसरा विशाखापट्टनम में होगा। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के हौसले सातवें आसमान पर हैं। तेंबा बावुमा की कप्तानी में टीम एकदिवसीय श्रृंखला में भी व्हाइटवॉश करना चाहेगी। तेंबा जब भी भारतीय टीम के सामने आए हैं, तब मेन इन ब्लू के लिए परेशानी का कारण बने हैं। अब यह सीरीज उनके लिए खास है। बतौर कप्तान सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगे। उनके पास 2000 रन बनाने का भी मौका है।

59 रन बनाते ही तेंबा बावुमा रचेंगे इतिहास

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के बिरसामुंडा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा पर सभी की नजरें होंगी। उन्होंने अब तक 53 वनडे मैचों की 51 इनिंग्स में 42.19 की औसत से 1941 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि वो किस स्तर के खिलाड़ी हैं। ऐसे में यदि रांची में 59 रन बनाने में सफल होते हैं, तो उनके नाम इस फॉर्मेट में 2000 रन हो जाएंगे। ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के 22वें खिलाड़ी बनेंगे। वो चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बनेंगे, जो इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

और पढ़ें- IND vs SA: घरेलू मैदान पर भारत का दबदबा, देखें रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

भारत के खिलाफ तेंबा बावुमा के आंकड़े

इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाफ भी तेंबा बावुमा का रिकॉर्ड लाज़वाब है। भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मेन इन ब्लू के सामने छोटे कद के इस बल्लेबाज ने 5 मैचों में 34.40 की औसत से 172 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 77.47 का रहा है। उनके बल्ले से भारतीय टीम के खिलाफ एक शतक भी निकल चुका है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 110 रन रहा है। ये आंकड़े यह बताते हैं, कि वनडे में वो भारत के लिए खतरे की घंटी बन सकते हैं।

टीम इंडिया ODI स्क्वॉड: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।

साउथ अफ्रीका ODI स्क्वॉड: तेंबा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कोर्विन बॉश, मैथ्यू ब्रिट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केशव महाराज, टोनी डी जॉर्जी, मार्को जेनसन, एडन मारक्रम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन, प्रनेलन सुब्रेयन।

और पढ़ें- IND vs SA: गौतम गंभीर ODI में भी बदलेंगे बल्लेबाजी क्रम, अब नंबर-4 पर खेलेगा सलामी बल्लेबाज!

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Year Ender 2025: भारत के लिए लकी रहा ये साल, 1-2 नहीं जीती 5 ट्रॉफी
IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?