IND vs SA 3rd ODI: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शतक, तोड़ डाला सनथ जयसूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published : Dec 06, 2025, 05:10 PM IST
quinton De cock century

सार

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  

India vs South Africa 3rd ODI: तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा है। पहले बल्लेबाजी करती हुई अफ्रीका ने रन बनाए हैं। शुरुआती 2 मैचों में उनका बल्ला नहीं चला था। रांची में खाता नहीं खुला था और रायपुर में सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन, विशाखापट्टनम में चल रहे मुकाबले में उन्होंने 80 गेंदों पर शतक पूरा कर दिया। क्विंटन का रिकॉर्ड टीम इंडिया के खिलाफ काफी लाजवाब रहा है। उन्होंने मेन इन ब्लू के सामने वनडे में 7वीं सेंचुरी लगाई है।

डी कॉक ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड

दक्षिण के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टीम इंडिया के खिलाफ नौवीं बार 50+ स्कोर बनाया है। इसमें गौर करने वाली यह है, कि 9 में 7 बार उसे शतक में तब्दील किया है। ऐसा ही कुछ विशाखापट्टनम में भी देखने को मिला है। इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज जयसूर्या थे, लेकिन अब इस सूची में नंबर वन पर डी कॉक आ गए हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 85 इनिंग्स में शतक लगाया, जबकि डी कॉक ने सिर्फ 24 परियां खेलकर रिकॉर्ड तोड़ दिया।

और पढ़ें- India vs South Africa 3rd ODI: आज के मुकाबले में टॉस कौन जीता?

20 वनडे के बाद भारत के हाथ आया सिक्का

मुकाबले की शुरुआत होने से पहले सभी क्रिकेट फैंस की नजरें सिक्के पर थी, क्योंकि 20 वनडे से टॉस टीम इंडिया के पक्ष में नहीं गया था। लेकिन इस बार वो बदल गया। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बाएं हाथ से सिक्का ऊपर उछाला और वह टोटका काम आ गया। जैसे ही भारत ने टॉस जीता, वैसे ही फैंस ने शोर करके रंग जमा दिया। आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने टॉस अपने नाम किया था। रोहित शर्मा और शुभमन गिल भी टॉस अपने पक्ष में नहीं कर पाए।

भारत के सामने 271 रनों का लक्ष्य 

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। दक्षिण अफ्रीका को 270 रनों पर रोक दिया है। पहला विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया। उन्होंने ओपनर रायन रिकल्टन को 0 पर आउट कर दिया। लेकिन मिडिल ओवरों में असली रंग तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बिखेरा। उन्होंने 4 बड़े बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया। उसके बाद स्पिनर कुलदीप यादव ने फिरकी फेंकी और उन्होंने भी 4 झटके दिए, जिसमें शतकवीर क्विंटन डी कॉक का भी विकेट था। डी कॉक ने 106 रनों की पारी खेली। इस दौरान 8 चौके और 6 छक्के मारे।

और पढ़ें- IND vs SA 3rd ODI: केएल राहुल ने खत्म किया 751 दिन का सूखा, रोहित-गिल पर लगा दाग हटा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इस आलीशान बंगले में रहते हैं रवींद्र जडेजा, देखें 5 खूबसूरत तस्वीरें
IND vs SA 3rd ODI: केएल राहुल ने खत्म किया 751 दिन का सूखा, रोहित-गिल पर लगा दाग हटा