IND vs SA 4th T20I: अभिषेक शर्मा नया इतिहास रचने से 52 रन दूर, खतरे में विराट कोहली का महारिकॉर्ड

Published : Dec 17, 2025, 03:58 PM IST
अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे विराट कोहली का रिकॉर्ड

सार

IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20i मुकाबला आज लखनऊ के श्री अटल बिहारी बाजपेई क्रिकेट स्टेडियम, एकाना में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। अभिषेक शर्मा के पास नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है। 

Abhishek Sharma Upcoming T20i Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 17 दिसम्बर को खेला जाएगा। लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम इस श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिले हैं। अभिषेक शर्मा का बल्ला शुरुआती 2 मैचों में नहीं चला था। सिर्फ 17-17 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन तीसरे में (18 बॉल 35 रन) बनाए थे। चौथे मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद टीम कर रही होगी। इस मुकाबले में उनके पास नया रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वो विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

52 रन बनाते ही अभिषेक तोड़ेंगे विराट का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा सिर्फ 52 रन बनाते ही विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे। वो एक कैलेंडर ईयर में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे, जो अभी तक विराट इस सूची में सबसे आगे हैं। कोहली ने 2016 में 89.66 की औसत से 1614 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। अब अभिषेक इस आंकड़े से एक हाफ सेंचुरी की दूरी पर खड़े हैं।

और पढ़ें- आउट का फॉर्म नहीं आउट ऑफ रन... फेल होने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

2025 में जमकर गरजा है अभिषेक का बल्ला

अभिषेक शर्मा का बल्ला साल 2025 में जमकर गरजा है। इस समय वो दुनिया के नंबर वन टी20i बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 39 टी20 मैचों में 41.43 की औसत से 1533 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 3 शतक और 9 अर्धशतक भी दर्ज हुए हैं। यह आंकड़े बताने के लिए काफी हैं, कि वो इस वर्ष किस गति से आगे निकले हैं। अभिषेक अब बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच एकाना में मैच खेला जाएगा।

छक्के से खाता खोलने का भी बनाया रिकॉर्ड

इसके अलावा साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने छक्के से खाता खोलने का रिकॉर्ड भी बनाया है। ऐसा इस साल वो 3 बार कर चुके हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने ऐसा करके दिखाया था। अभिषेक ने एक साल में ही ऐसा इतिहास रच दिया। उन्होंने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हैदर अली की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था, उसके बाद दूसरी बार भी इसी टीम के साथ दुबई में ही शाहीन शाह अफरीदी को छक्का मार दिया। तीसरी बार यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में किया। उन्होंने लुंगी एनगिडी की पहली गेंद को तारामंडल में भेज दिया।

और पढ़ें- IND vs SA: इकाना स्टेडियम में भारत का दबदबा, रिकॉर्ड देख डरेंगे अफ्रीकी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल