Kolkata Test: शुभमन गिल के सामने एक अद्भुत रिकॉर्ड, 54 रन बनाते ही रचेंगे नया इतिहास

Published : Nov 14, 2025, 11:24 AM IST
Shubman Gill Test

सार

IND vs SA: कोलकाता ईडन गार्डन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मोबाइल में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक नया रिकार्ड बनाने का शानदार मौका है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बनेंगे। 

India vs South Africa Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीम में आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में अफ्रीकी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के लिए भारतीय टीम का आमंत्रित किया है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया दो हाई वोल्टेज मैचों की सीरीज खेल रही है। मैच में भारतीय कप्तान के पास एक नया रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है। वो बल्लेबाजी करने आते हैं और 54 रन बना देते हैं, तो एक कन्या इतिहास रच देंगे। आइए उसके बारे में हम आपको बताते हैं...

शुभमन गिल रचेंगे नया इतिहास

कोलकाता टेस्ट में दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल 54 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में 1000 रनों का आंकड़ा छूने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस एडिशन में अभी तक कोई भी बल्लेबाज इस आंकड़े तक नहीं पहुंचा है, लेकिन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। उनके पास इस लिस्ट में भी ऊपर जाने का शानदार मौका होगा।

और पढ़ें- India vs South Africa 1st test: कौन जीता पहला टेस्ट मैच का टॉस?

WTC 2025-27 में गिल के आंकड़े शानदार

शुभमन गिल के आंकड़े वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अभी तक बेहद कमाल का रहा है। उन्होंने 7 टेस्ट मुकाबले अब तक खेले हैं और इस दौरान 13 इनिंग्स में 78.83 की औसत से 946 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 डबल सेंचुरी, 5 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी निकली है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 269 रहा है। वह अब 1000 रनों का आकार छूने से सिर्फ 54 रनों की दूरी पर खड़े हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ किस देश मुकाबले में वह इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

गिल के लिए साल 2025 रहा है कमाल

इसके अलावा शुभमन गिल के लिए साल 2025 अब तक लाजवाब रहा है। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। इस साल उन्होंने कुल 8 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 15 इनिंग्स में 979 रन बनाए हैं। इंग्लैंड दौरे पर मुकाबला सबसे ज्यादा बोला था। पांच मुकाबले में उन्होंने 754 रन बनाए थे। अब अपने टेस्ट करियर में इस आंकड़े को वह और भी मजबूत कर सकते हैं। ऊपर से कोलकाता की पिच पर गिल को बल्लेबाजी करना भी बेहद पसंद है। इसका जिक्र खुद उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था।

और पढ़ें- IND vs SA Test: साईं सुदर्शन भारतीय प्लेइंग 11 से क्यों हुए बाहर? ये है बड़ी वजह

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड