India vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने भारत को गुवाहाटी टेस्ट में हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। दूसरे टेस्ट में 408 रनों से हार झेलनी पड़ी है, जो एक नया इतिहास लिख दिया है। इस मैच में टीम इंडिया के नाम 5 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।
गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टेस्ट में 408 रनों से हराकर तेंबा बावुमा की अगुवाई वाली अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। 25 साल के बाद ऐसा हुआ है, जब अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। इस हार के बाद भारत के नाम 5 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। चलिए उसके बारे में हम आपको बताते हैं...
26
द्विपक्षीय सीरीज में कोई शतक नहीं
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की ओर से एक भी शतक देखने को नहीं मिला। कोलकाता टेस्ट में केएल राहुल सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, उसके बाद गुवाहाटी टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 58 रनों की पारी खेली। दोनों के अलावा कोई अर्धशतक नहीं लगा पाया, शतक तो छोड़ दीजिए।
36
घर पर टीम इंडिया का क्लीन स्वीप
भारतीय टीम को अपने घर पर ही टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने 0-2 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने साल 2024 में 0-3 से हराया था। साल 2000 यानि 25 साल पहले भी अफ्रीका ने भारत को 0-2 से व्हाइटवॉश किया था।
46
2015 के बाद बतौर कप्तान क्लीन स्वीप
साल 2015 के बाद टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को तीसरी बार क्लीन स्वीप का मुंह देखना पड़ा। ऋषभ पंत की कप्तानी में नया रिकॉर्ड लिस्ट बना है। वो पहली बार कप्तानी कर रहे थे और यह हस्र हुआ। वहीं, शुभमन गिल भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में 1-1 बार ऐसा हुआ है।
56
1990 के बाद चौथी घरेलू सीरीज गंवाया
साल 1990 के बाद चौथी बार टीम इंडिया ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत की कप्तानी में घरेलू सीरीज गंवाया है। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में न्यूजीलैंड ने 0-3 से सीरीज जीता। 2012 में जब धोनी कप्तान थे, तब इंग्लैंड ने 2-2 से जीत दर्ज की, फिर 2004 में सौरव गांगुली/राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाई। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारत ने 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारी।
66
भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार
टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट की इतिहास में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। गुवाहाटी में 408 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले पाकिस्तान ने 2006 में कराची में 341 रनों से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने मेलर्बन में 2007 में 337 रनों से हराया और ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में 2017 में 333 रनों से जीत दर्ज की।